Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

36वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ से 12 सदस्यीय योगासन की टीम गुजरात के लिए रवाना

Sports News, 36th National Games, Yoga Sports Team, National Yogasana Sports Federation, NYSF, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Oct 2022

Last updated on: Oct 03, 2022, 00:00 IST

36वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योगासन प्रतियोगिता भी शामिल की गई है जिसमें भाग लेने के लिए 12 सदस्यीय चण्डीगढ योगासन की टीम, टीम-प्रबंधक तथा संस्था के महासचिव रोशन लाल तथा उपाध्यक्ष व कोच मीनाक्षी ठाकुर के नेतृत्व में आज गुजरात के लिए रवाना हुई ।

रवाना होने से पूर्व योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन यूटी चंडीगढ़ के संयुक्त सचिव जितेंद्र सिंह व संरक्षक डॉ सपना नन्दा से मिलकर योगासन खिलाड़ियों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं - अभय ,देव ,विनय ,प्रभाकर, ईश्वर, मल्लिका , लक्ष्मी ,ज्योति, प्रोमिला और अलीशा।  

राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योगासन को शामिल किया गया है जिससे योग के खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। राष्ट्रीय खेलों के योगासन डिसिप्लिन का संचालन आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन (NYSF) के जूरी के पैनल को सौंपा गया है, जैसा कि खेलो इंडिया गेम्स में हुआ है।

 

Tags: Sports News , 36th National Games , Yoga Sports Team , National Yogasana Sports Federation , NYSF , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD