Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार

एफडीए और पुलिस की टीम ने जिला पानीपत के नोलथा में छापा मारा

Crime News Haryana, Gurugram, Haryana, Police, Haryana Police, Crime News, Crime News India, Panipat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 03 Oct 2022

Last updated on: Oct 03, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस की टीम ने जिला पानीपत के नोलथा में छापा मारकर स्तरहीन पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की बोतलें भरने का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के जनता दरबार में उन्हें शिकायत मिली थी कि जिला पानीपत के नोलथा में जवाहर नवोदय स्कूल के पीछे एक स्थान पर स्तरहीन पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की बोतलें भरी जा रही हैं। मंत्री के निर्देश पर विभाग के उच्चाधिकारियों ने एफडीए एवम पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया। 

उन्होंने बताया कि इस टीम ने पानीपत के नौलथा स्थित अवनी बेवरेजेस पर छापा मारा और वहां टीम ने पाया कि मौके पर बुडवाइजर (Budwiser) और वेरेनो (vereno) ब्रांड्स की बोतलों में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर भरा जा रहा है, परंतु जब टीम ने इस बाबत लाइसेंस मांगा जो कि वहां मौजूद फर्म का संचालक अक्षय पुत्र रामकुमार नहीं दिखा सका। 

प्रवक्ता ने बताया कि विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार भी उपरोक्त फर्म के पास पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बनाने का लाइसेंस नहीं है। टीम ने मौके से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के तीन तथा कार्बोनेटेड वाटर के भी तीन नमूने जांच हेतु भरे। फर्म को लाइसेंस के बिना पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का उत्पादन करने के अपराध में कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि औपचारिकताएं पूर्ण होने के बात फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कोर्ट में केस दायर किया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि इस अपराध के लिए छह महीने कारावास और पांच लाख जुर्माने की सजा का प्रावधान है।

 

Tags: Crime News Haryana , Gurugram , Haryana , Police , Haryana Police , Crime News , Crime News India , Panipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD