Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

जगत प्रकाश नड्डा ने ऊना में किया भाजपा कार्यालय भवन का उद्घाटन

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 5 अक्तूबर को बिलासपुर में ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनने की अपील की

Jagat Prakash Nadda, BJP President, Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Una
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऊना , 02 Oct 2022

Last updated on: Oct 02, 2022, 00:00 IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जगत प्रकाश नड्डा ने आज ऊना में भाजपा कार्यालय के भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन था कि राज्य और जिला स्तर पर भाजपा का अपना मुख्यालय एवं भवन होना चाहिए। 

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पूरे देश में 512 पार्टी कार्यालयों के निर्माण का निर्णय लिया था। इनमें से 235 कार्यालयों के कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष कार्यालयों पर काम चल रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यालयों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता बेहतर ढंग से कार्य कर सकेंगे तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर लागू करने में सक्षम होंगे। 

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आज भाजपा 18 करोड़ से अधिक समर्पित और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अलग और स्पष्ट विचारधारा वाला राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जो क्षेत्रीय आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का देश से सफाया हो गया है। भाजपा अध्यक्ष ने हिमाचल के लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को 1.34 लाख करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों आदि के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज केवल भाई-बहन की एक ऐसी पार्टी बन गई है, जिसका अपना कोई आधार नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की 380 सीटों पर चुनाव लड़ा और 370 सीटों पर इसके उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। इससे स्पष्ट होता है कि देश के लोगों का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ सालों के दौरान देश भर में 22 एम्स स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में भी एम्स बनकर तैयार हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को इसे प्रदेश को समर्पित करेंगे। जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेशवासियों से इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने का भी आग्रह किया। 

उन्होंने प्रदेशवासियों से राज्य में दोबारा भाजपा को सत्ता में लाने का आग्रह किया, ताकि प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत हो सकें।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि यह हिमाचल के लोगों का सौभाग्य है कि आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व प्रदेश का एक पार्टी कार्यकर्ता कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में अपने आधार को बढ़ाया है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता यह सोच भी नहीं सकते थे कि भारतीय जनता पार्टी का न केवल राज्य में बल्कि जिला स्तर पर भी अपना कार्यालय भवन होगा। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय भाजपा नेतृत्व और नीतियों पर लोगों के दृढ़ विश्वास और समर्थन को जाता है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और उन्होंने प्रदेश के लिए अनेक परियोजनाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को एम्स, चार मेडिकल कॉलेज, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर जैसी बड़ी परियोजनाएं प्रदान की हैं। 

उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और राज्य के लिए मेडिकल डिवाइसेस पार्क और पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने प्रदेश के लोगों से बिलासपुर के लुहणू मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने का आग्रह किया।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी भवन को एक हॉल, कार्यालय कक्ष, पुस्तकालय, शौचालय और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस किया गया है। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा मिशन रिपीट को सुनिश्चित करने में सफल रही है। 

 सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कार्यालय भवन को जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित करने के लिए राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए 17 जिला कार्यालयों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों के बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्य करने में सुविधा होगी।

छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह, सह प्रभारी देवेंद्र राणा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, एसआईडीसी के उपाध्यक्ष राम कुमार, विधायक बलबीर चौधरी और राजेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Una

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD