Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अहमदाबाद में नवरात्रि उत्सव समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने लाखों श्रद्धालुओं के साथ महा आरती की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Bhupendra Patel, Ahmedabad, Gujarat, Acharya Devvrat, Navratri Celebration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 29 Sep 2022

Last updated on: Sep 29, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रात अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में आयोजित नवरात्रि उत्सव समारोह में शामिल हुए।प्रधानमंत्री गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री और लाखों श्रद्धालुओं के साथ मां अंबा की महा आरती की। 

भारतीय संस्कृति  प्रतीक और गुजरात की स्थानीय विशिष्टता को समाहित करने वाले नवरात्रि उत्सव में प्रधानमंत्री की भागीदारी ने इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं को खुशी और उल्लास से भर दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को एक शुभ स्मृति चिन्ह के रूप में मां अंबाजी श्री यंत्र भेंट किया। प्रधानमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और गरबा का अवलोकन भी किया।

गुजरात के अपने दो-दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने आज सूरत और भावनगर में कई कार्यक्रमों में भाग लिया और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/समर्पित/शिलान्यास किया। उन्होंने आज अहमदाबाद में राष्ट्रीय खेल 2022 के शुभारंभ की घोषणा भी की।कल प्रधानमंत्री आस्था के एक अन्य स्थान और 51 शक्तिपीठों में से एक अंबाजी जायेंगे। प्रधानमंत्री अंबाजी में 7200 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 45,000 से अधिक घरों का लोकार्पण व शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे। प्रधानमंत्री तरंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड नई ब्रॉडगेज लाइन और अंबाजी मंदिर में प्रसाद योजना के तहत विभिन्न तीर्थ सुविधाओं के विकास की आधारशिला रखेंगे। इस नई रेल लाइन से 51 शक्तिपीठों में से एक अंबाजी जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को लाभ होगा और यह इन सभी तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं के पूजा से जुड़े अनुभवों को समृद्ध बनाएगा।

शिलान्यास की जाने वाली अन्य परियोजनाओं में दीसा स्थित एयरफोर्स स्टेशन में रनवे एवं संबद्ध बुनियादी ढांचे का निर्माण और अंबाजी बाईपास रोड का निर्माण शामिल है।प्रधानमंत्री वेस्टर्न फ्रेट डेडिकेटेड कॉरिडोर के 62 किलोमीटर लंबे न्यू पालनपुर-न्यू महेसाणा खंड और 13 किलोमीटर लंबे न्यू पालनपुर-न्यू चटोदर खंड (पालनपुर बाइपास लाइन) को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 

डेडिकेटेड कॉरिडोर के इन खंडों से पिपावाव, दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (कांडला), मुंद्रा और गुजरात के अन्य बंदरगाहों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इन खंडों के खुलने से 734 किलोमीटर लंबे वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इस खंड के खुलने से गुजरात के मेहसाणा-पालनपुर में; राजस्थान के स्वरूपगंज, केशवगंज, किशनगढ़ में; हरियाणा के रेवाड़ी-मानेसर और नारनौल में स्थित उद्योगों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री मीठा-थराड-दीसा सड़क के चौड़ीकरण सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।            

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Bhupendra Patel , Ahmedabad , Gujarat , Acharya Devvrat , Navratri Celebration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD