Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को टीम में लेना चाहिए: Saba Karim

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Saba Karim, Jasprit Bumrah, Mohammed Shami
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Sep 2022

Last updated on: Sep 30, 2022, 00:00 IST

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और सीनियर चयन समिति के सदस्य सबा करीम का मानना है कि यदि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम से बाहर हो जाते हैं तो उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में लेना चाहिए। 

गुरूवार से इस बात की रिपोर्ट है कि बुमराह पीठ की चोट के चलते विश्व कप से बाहर हो सकते हैं। शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के शेष दो मैचों के लिए भारतीय टीम में बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। 

शमी को टी20 विश्व कप के लिए आरक्षित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में में नहीं खेले थे और कोविड 19 से संक्रमित होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर थे। 

उनकी रिपोर्ट हाल ही में नेगेटिव आयी है। शमी ने इस साल जुलाई के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और यूएई में पिछले वर्ष टी20 विश्व कप के बाद से टी20 नहीं खेला है। करीम ने स्पोर्ट्स 18 के शो 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' में कहा, "वह (बुमराह) एक अनोखे गेंदबाज हैं। 

टी20 प्रारूप में आपको ऐसे गेंदबाज की तलाश रहती है जो नई गेंद से विकेट निकाले और फिर डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकें। बुमराह ऐसा कर सकते हैं और हालिया वर्षों में राष्ट्रीय टीम के नेतृत्व समूह का भी हिस्सा रहे हैं। 

इसलिए उनका (विश्व कप) की टीम में ना होना भारत के लिए बड़ा झटका हो सकता है।"दक्षिण अफ्ऱीका के विरुद्ध तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने बताया था कि बुमराह को हल्की सी चोट लगी है। 

इसकी गंभीरता तब सामने आई जब शुक्रवार को बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा कि बुमराह पीठ में लगी चोट के बाद मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और दक्षिण अफ्ऱीका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। 

इस चोट ने टी20 विश्व कप में बुमराह की भागीदारी पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। वह भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज है और उनका ना होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है। सबा का मानना है कि अगर बुमराह विश्व कप में नहीं खेल पाते हैं तो शमी उनकी जगह ले सकते हैं। 

उन्होंने कहा, "मैं शमी के साथ जाऊंगा क्योंकि वह एक ऐसे गेंदबाज हैं जो मौका मिलने पर हमेशा भारत के लिए अच्छा करते हैं। साथ ही आपको कोई ऐसा अनुभवी गेंदबाज चाहिए जो शुरूआत में विकेट निकालकर दें। 

भारत को पावरप्ले में विकेट लेने वाले गेंदबाज की तलाश है और शमी यह कार्य पूरा कर सकते हैं।"हालांकि वर्तमान समय में पावरप्ले की तुलना में डेथ गेंदबाज भारत की सबसे बड़ी चिंता रही है। हर्षल पटेल अपनी लय तलाश रहे हैं और भुवनेश्वर कुमार रन रोकने में नाकाम रहे हैं। 

सबा को लगता है कि अन्य गेंदबाजों को अब बेहतर प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा, "दबाव वाले डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने के लिए आपको ऐसे गेंदबाज चाहिए जिन्हें अपनी क्षमता का अंदाजा हो और जो उसके अनुसार गेंदबाजी कर सकें। इसलिए बुमराह की अनुपस्थिति में अन्य गेंदबाजों को अपना हाथ खड़ा करना होगा और टीम के लिए योगदान देना होगा। यह इतना आसान नहीं होगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Saba Karim , Jasprit Bumrah , Mohammed Shami

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD