Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : सरवीण चौधरी

घरोह में आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र का किया शुभारंभ

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 29 Sep 2022

Last updated on: Sep 29, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, सुगम और घर के नजदीक  उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है  । उन्होंने कहा कि आयुर्वेद उपचार की प्राचीन और विश्वसनीय तथा कारगर पद्धति है।  वे आज बीरवार को घरोह में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र , 5 लाख से निर्मित लोक मित्र केंद्र, 2 लाख से  पंचायत भवन पर बनी दूसरी मंजिल का उद्घाटन , बस सेवाओं  का शुभारंभ तथा चडी में प्राथमिक स्वास्थ्य  केन्द्र को स्तरोन्नत करने के  उपरांत जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दे रहीं थीं ।

सरवीण ने घरोह से गढ़, घरोह से लांझनी  नरघोटा तथा चडी से भितलु तक  हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया और  उन्होने नई बस सेवाओं के लिये लोगों को बधाई दी  । उन्होंने कहा कि लोगों सुविधा को ध्यान में रखकर बस सेवाएं आरंभ की गई है। मंत्री महोदय द्वारा आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र कि वर्षो पुरानी मांग को पूर्ण किया गया है।  

सरवीण ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर बहुत कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव- गांव स्वास्थ्य सुविधा को सुनिश्चित बनाकर भवनों के निर्माण के साथ-निर्माण के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किये गए हैं । चडी में  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्तरोन्नत करके  समुदायक स्वास्थ्य केंद्र बना कर  डॉक्टर की तैनाती की गई ।

सरवीण  चौधरी ने बताया सामुदायिक भवन मैटी ए निर्माण पर लाख,नाबार्ड के अंतर्गत कैंट नाला पुल निर्माण पर 108 लाख ,  घेरा सड़क गज्ज खड्ड 154 लाख तथा  हरिजन बस्ती रोड में टारिंग कार्य निर्माण पर  5 लाख व्य्य करके   यह सारे कार्य पूर्ण हो चुके हैं  ।इसके अलावा डिम्मा पनिहारी बस्ती ऑर्डर सड़क के लिए 163 लाख  तथा लांजनी से नरघोटा सड़क 108 लाख वयय किये जायँगे । यह सारे कार्य प्रगति पर है। 

सरवीण ने बताया कि पेयजल योजना घरोह गढ़ सैरा नोरा के अंतर्गत लगभग 1.50 करोड़ रुपये व्य्य किए गए । चडी  डडम्ब पेयजल  योजना पर 2 लाख रुपये व्य्य किये गए। सरवीण चौधरी ने  कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी पहली मंत्रिमण्डल बैठक में वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया ताकि वृद्धजन एक सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें। इस आयु सीमा को अब 60 वर्ष किया गया है। 

उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों को प्रदान की जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि की गई है

सरवीण ने  कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को राहत देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और मुख्यमंत्री शगुन योजना जैसी दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं ने जरूरतमंदों और गरीबों को हरसंभव राहत प्रदान की है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत की रियायत दी गई है और घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से 14 लाख से अधिक ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू बिजली की खपत पर शून्य बिल आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल भी माफ किए हैं। 

सरवीण ने कहा कि करोड़ों रुपये व्य्य करके खोली हाइडल प्रोजेक्ट द्वितीय  चरण का निर्माण होगा।  द्वारा केबिनेट में मंजूरी  करवाकर शाहपुर क्षेत्र के  लोगोँ  को रोजगार प्राप्त होंगे ।इसके उपरांत सामाजिक न्याय मंत्री ने घरोह , लांजनी व चडी   में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर  ही निपटारा कर दिया व शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये।

इस अवसर पर  खण्ड विकास अधिकारी अनमोल , एसडीओ विद्युत जितेंद्र प्रकाश  एस डीओ लोकनिवि विवेक कालिया ,जेई  किशन , जेई  त्रिलोचन सिंह , डॉक्टर सोनिया गुप्ता,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी ,अश्वनी शास्त्री ,  पूर्व चेयरमैन  अश्वनी  चौधरी, प्रधान घरोह तिलक शर्मा , उपप्रधान दविंदर नाथ,  प्रधान सुधेड रेखा शर्मा , लांजनी प्रधान  विपिन कुमार  , फार्मासिस्ट विजय दीप, अंजली शर्मा  सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD