Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

Korea Open: मुनार पर जीत के साथ डेनिस शापोवालोव क्वार्टर फाइनल में

Sports News, Tennis, Tennis Player, Denis Shapovalov Vs Jaume Munar, Korea Open Tennis Championships
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोल , 28 Sep 2022

Last updated on: Sep 28, 2022, 00:00 IST

कनाडा के डेनिस शापोवालोव ने बुधवार को यहां एटीपी 250 इवेंट में अपने शुरूआती मैच में जौम मुनार पर 7-5, 6-4 से जीत के साथ कोरिया ओपन टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वल्र्ड नंबर 24 ने 31 विनर्स लगाते हुए मुनार (11 विनर्स) को एक घंटे, 49 मिनट में हरा दिया। 

उन्होंने प्रत्येक सेट में दो बार स्पैनियार्ड की सर्विस तोड़कर 2022 के अपने पांचवें टूर-लेवल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। एटीपी हेड टू हेड सीरीज में 1-0 की बढ़त के बाद शापोवालोव ने कहा, "निश्चित रूप से आज जीत हासिल करके बहुत खुशी हुई। 

जाहिर है कि मेरा एक बहुत मुश्किल प्रतिद्वंद्वी था, वह अच्छा खेल दिखा रहे थे, इसलिए मुनार के खिलाफ जीत हासिल करके बहुत खुश हूं।"23 वर्षीय शापोवालोव का मानना है कि सोल में आउटडोर हार्ड कोर्ट उनकी खेल शैली के अनुरूप हैं, क्योंकि वह स्टॉकहोम में 2019 की जीत के बाद अपना पहला एटीपी टूर खिताब जीतना चाहते हैं। 

कनाडाई ने कहा, "(यह) निश्चित रूप से बहुत तेज कोर्ट है। मुझे लगता है कि कोर्ट पर बहुत अधिक फिसलन है। अगर मैं अपनी आक्रामक खेल शैली को बनाए रख सकता हूं और अच्छी तरह से सर्विस कर सकता हूं, तो कुल मिलाकर मुझे अच्छे परिणाम मिलेंगे।"

टीम कनाडा को एटीपी कप गौरव दिलाने में मदद करने और आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद, 23 वर्षीय शापोवालोव ने इस सीजन में निरंतरता के लिए संघर्ष किया है। फिर भी वह सोल में अपनी संभावनाओं के बारे में सकारात्मक महसूस कर रहे हैं जहां वह अंतिम आठ में मोल्दोवन के राडू अल्बोट से भिड़ेंगे जिन्होंने स्टीव जॉनसन को 7-6 (3), 7-6 (3) से हराया।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Denis Shapovalov Vs Jaume Munar , Korea Open Tennis Championships

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD