Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत की राष्ट्रपति द्वारा एलपीयू का विद्यार्थी राष्ट्रपति भवन में सम्मानित

निरंतर निस्वार्थ समाज सेवा के लिए एनएसएस पुरस्कार से हुआ सम्मानित

Droupadi Murmu, President Of India, Bhartiya Janta Party, BJP, Droupadi Murmu News, Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 28 Sep 2022

Last updated on: Sep 28, 2022, 00:00 IST

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती. द्रौपदी मुर्मू ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के एमबीए के छात्र चुक्कला पारधासरदी को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2020-21 से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार एलपीयू के छात्र को एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में उसकी अनुकरणीय और सराहनीय समाज सेवा के लिए दिया गया है।

वर्तमान में, पुरस्कार विजेता छात्र पंजाब में एलपीयू के मित्तल स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ रहा है। उसे  इस संदर्भ में एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, पदक, और प्रमाण पत्र मिला है।भारत के माननीय राष्ट्रपति ने एनएसएस दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में एनएसएस स्वयंसेवकों, इकाइयों और विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2020-21 से सम्मानित किया है। 

इस अवसर पर देश भर से कुल 42 स्वयंसेवकों को तीन श्रेणियों के तहत सम्मानित किया गया ,। एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में उनकी विभिन्न प्रमुख उपलब्धियों में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविरों में भागीदारी; एचआईवी एड्स, पर्यावरण, बाल श्रम, लिंग समानता, वयस्क साक्षरता, सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम; और, आपदाओं के दौरान आवश्यक स्वैच्छिक गतिविधियां शामिल हैं ।

एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मि मित्तल ने समाज की आवश्यक सेवाओं में लगन से लगे निस्वार्थ स्टूडेंट्स को बधाई दी। उन्होंने विजेता से समाज के लाभ के लिए जीवन भर इस तरह की भावना को बनाए रखने का आह्वान भी किया। नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) का  रहने वाला  एलपीयू का  स्टूडेंट  चुक्कला पारधा सरदी देश के पहले नागरिक के माध्यम से राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित सम्मान पाकर बेहद खुश हैं।

वास्तव में,1969 में शुरू किया गया, एनएसएस भारत में उच्च शिक्षा प्रणाली का एक विस्तार है, जो स्टूडेंट-युवाओं को सामुदायिक सेवा के लिए उन्मुख करता है, जब वे शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे होते हैं। इसे भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य उस समुदाय को समझना है जिसमें वे रहते हैं और काम करते हैं। एक एनएसएस स्वयंसेवक को दो वर्षों में कुल 240 घंटे समाज सेवा के लिए समर्पित करने की आवश्यकता होती है।

 

Tags: Droupadi Murmu , President Of India , Bhartiya Janta Party , BJP , Droupadi Murmu News , Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD