Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

मार्क वा के पांच शीर्ष टी20 खिलाड़ियों में Jasprit Bumrah भी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jasprit Bumrah, Mark Waugh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबोर्न , 28 Sep 2022

Last updated on: Sep 28, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मार्क वा ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दुनिया के अपने पांच शीर्ष टी20 खिलाड़ियों में शामिल किया है। मार्क वा को विश्वास है कि टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 45वें स्थान पर मौजूद बुमराह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में अपना कमाल दिखाएंगे।

पीठ की पुरानी चोट के कारण सफेद बॉल सीरीज के दो मैच चूकने वाले बुमराह की तारीफ करते हुए वा ने कहा,"वह सभी फॉर्मेट के लिए एक शानदार गेंदबाज हैं।"वा ने कहा, "टी 20 में उन्हें विकेट निकालने की कला आती है। 

वह शुरूआत के अलावा डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकते हैं।"दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी को भी अपने शीर्ष पांच में चुना। 1999 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे वा ने कहा, "दूसरे छोर से गेंदबाजी की शुरूआत करने के लिए एक और बेहतरीन तेज गेंदबाज चाहिए और वह आफरीदी हैं।"

वा ने कहा, "आफरीदी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह टीम का मनोबल ऊंचा उठाते हैं। उनके पास गति और स्विंग दोनों है। मेरे लिए वह नंबर दो हैं।"वा ने जो तीन अन्य खिलाड़ी चुने उनमें अफगानिस्तान के राशिद खान (टी 20 गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर चार), इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (टी 20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 15) और ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (बल्लेबाजी रैंकिंग में 29 और आलराउंडर में 6) शामिल हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jasprit Bumrah , Mark Waugh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD