Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

UP में पिटाई से दलित छात्र की मौत के आरोप में शिक्षक निलंबित

Crime News, Crime News India, Uttar Pradesh, Guj Hospital, Auraiya, Auraiya News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

औरैया (उत्तर प्रदेश) , 27 Sep 2022

Last updated on: Sep 27, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को 15 वर्षीय दलित छात्र की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है, जिसकी बाद में आंतरिक चोटों के कारण मौत हो गई।यह जानकारी पुलिस ने दी। 

घटना 13 सितंबर की है। कक्षा 10 के छात्र ने कक्षा परीक्षा में गलती की थी, जिस कारण उसे पीटा गया। सोमवार को इटावा के सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इलाज के लिए ले जाते समय छात्र की एंबुलेंस में मौत हो गई। 

फरार आरोपित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, औरैया के गांव वैशोली निवासी निखित कुमार जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के फनफूड रोड स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में पढ़ता था। 

उसके पिता राजू डोहरे ने कहा, "13 सितंबर को सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अश्विनी सिंह ने एक कक्षा परीक्षा आयोजित की थी। मेरे बेटे ने ओएमआर सीट में एक के बजाय दो बॉक्स को काला कर दिया था और 'सामाजिक' के बजाय 'समाज' लिखा था। 

इससे अश्वनी सिंह नाराज हो गए। उन्होंने मेरे बेटे के बाल पकड़कर बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिर गया।"उन्होंने कहा, "एक निजी अस्पताल ले जाने के दौरान उसे होश आया, लेकिन सांस लेने में कठिनाई हुई। 

डॉक्टरों ने कहा कि उसके अंदरूनी अंगों में चोटें आई हैं। सोमवार को उसे सैफई ले जाया जा रहा था, लेकिन एंबुलेंस में ही उसकी मौत हो गई।"राजू ने कहा, "जब हमें पिटाई की जानकारी मिली थी तो हम स्कूल पहुंचे थे। 

हमें शिक्षक ने धमकी दी थी। जब हमने विरोध किया तो कॉलेज के प्रिंसिपल ने हस्तक्षेप किया और हमें शिक्षक अश्विनी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बच्चे को इटावा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शिक्षक ने 40,000 रुपये का खर्च वहन किया था।"

"हमारी बातचीत के दौरान शिक्षक ने मेरे साथ भी दुर्व्यवहार किया और जातिवादी गालियां दीं। हम पुलिस स्टेशन गए और उसके खिलाफ 24 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की गई। हम बाद में बच्चे को घर ले आए, लेकिन उसकी हालत देखकर पुलिस ने उसे इलाज के लिए सैफई ले जाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।"

औरैया के पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कहा कि शिक्षक पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा, फरार शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। औरैया जिला विद्यालयों के निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने कहा, "कॉलेज प्रबंधक को शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दे दिए गए हैं।"

 

Tags: Crime News , Crime News India , Uttar Pradesh , Guj Hospital , Auraiya , Auraiya News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD