Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

न्यूयॉर्क में विश्व नेताओं के स्वागत समारोह में Joe Biden से मिले Shehbaz Sharif

Joe Biden, Washington, International Leader, US President, United States, White House, New York, America, #WhiteHouse, #NewYork, #UnitedStates, #America, #Washington, Shehbaz Sharif, Islamabad, Pakistan, Prime Minister of Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 23 Sep 2022

Last updated on: Sep 23, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने न्यूयॉर्क में 77वें संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भाग लेने वाले विश्व नेताओं के स्वागत समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने शहबाज शरीफ को विश्व के अन्य नेताओं के साथ स्वागत समारोह में आमंत्रित किया था। 

बाइडेन और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बीच यह पहली बातचीत है। अपने चुनाव के बाद से, बाइडेन ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान या उनके उत्तराधिकारी से बात नहीं की थी। अनौपचारिक होने के बावजूद, बैठक इस तथ्य को देखते हुए महत्वपूर्ण है कि इमरान खान के कार्यकाल के दौरान बाइडेन प्रशासन ने बड़े पैमाने पर पाकिस्तान की अनदेखी की। 

हालांकि, सरकार बदलने के बाद से ही दोनों देशों के बीच माहौल बदला है। इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र महासभा को अपने संबोधन में,बाइडेन ने पाकिस्तान को मदद देने के लिए कदम बढ़ाया, जहां बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। 

अपने संबोधन में, उन्होंने वैश्विक खाद्य असुरक्षा को दूर करने के लिए 2.9 बिलियन डॉलर से अधिक की नई सहायता की घोषणा की, जो इस वर्ष पहले से ही प्रतिबद्ध वैश्विक खाद्य सुरक्षा का समर्थन करने के लिए अमेरिकी सरकार की 6.9 बिलियन डॉलर की सहायता पर आधारित है। 

इस महीने की शुरूआत में, अमेरिकी विदेश मंत्री के एक वरिष्ठ सलाहकार ने पाकिस्तान का दौरा किया और बाइडेन प्रशासन ने भी पाकिस्तान को एफ-16 उपकरणों की 45 करोड़ डॉलर की बिक्री को मंजूरी दी।

 

Tags: Joe Biden , Washington , International Leader , US President , United States , White House , New York , America , #WhiteHouse , #NewYork , #UnitedStates , #America , #Washington , Shehbaz Sharif , Islamabad , Pakistan , Prime Minister of Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD