Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

मात्र सियासत करने की बजाय, शासन पर ध्यान दें राज्य सरकार : सांसद मनीष तिवारी

गांवों कुरारी, सेखां माजरा, कुरारा व रायपुर कलां के विकास हेतु 5-5 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान

Manish Tewari, Rupnagar, Ropar, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 23 Sep 2022

Last updated on: Sep 23, 2022, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को सिर्फ सियासत करने की बजाय शासन पर भी ध्यान देने की सलाह दी है। सांसद तिवारी मोहाली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों कुरारी, सेखां माजरा, कुरारा व रायपुर कलां के दौरे के दौरान आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांवों कुरारी, सेखां माजरा, कुरारा व रायपुर कलां के विकास हेतु 5-5 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान भी किया।

सांसद तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पहले आरोप लगाया गया कि उनके कुछ विधायकों को कथित तौर पर रिश्वत ऑफर की गई है। अब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर बहुमत साबित करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में सरकार शासन को भूलकर मात्र सियासत पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जबकि किसान, मजदूर और सरकारी कर्मचारी सड़कों पर हैं, क्योंकि चुनाव से पहले इनके द्वारा किया गया एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ।

इसी तरह, सरकार आए दिन अलग-अलग संस्थाओं से कर्ज ले रही है, जिसके चलते राज्य के सिर पर कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। हालात यह हैं कि कांग्रेस सरकार के दौरान जिन गांवों को ग्रांट दी गई थी, उन्हें भी वापस लिया जा रहा है और विकास कार्यों में सरकार रूकावट बन रही है।

इन अवसरों पर अन्य ले अलावा, सुखविंदर कौर दुराली चेयरपर्सन जिला परिषद मोहाली, मोहन सिंह बठियाना मेंबर जिला परिषद, सरपंच छज्जा सिंह, रणधीर सिंह सरपंच, दविंदर सिंह सरपंच, जसपाल सिंह जस्सा सरपंच, मनजोत सिंह महासचिव पंजाब यूथ कांग्रेस, जसप्रीत सिंह गिल प्रधान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहाली, अमल स्लेच भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Rupnagar , Ropar , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD