Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

हम जीतना चाहते थे ताकि हम लॉर्डस में झूलन के आखिरी मैच का आनंद ले सकें: Harmanpreet Kaur

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswomen, Harmanpreet Kaur, Jhulan Goswami, ODI Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केंटरबरी , 22 Sep 2022

Last updated on: Sep 22, 2022, 00:00 IST

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि भारत इंग्लैंड के विरुद्ध दूसरा वनडे जीतने को अधिक उत्सुक इस वजह से भी था, ताकि वह तीसरे और अंतिम वनडे मैच में सीनियर खिलाड़ी झूलन गोस्वामी को सटीक विदाई दे सके।

साथ ही भारत की 88 रनों की जीत के बाद हरमनप्रीत ने पुष्टि की कि शनिवार को लॉर्डस में खेला जाने वाला मैच झूलन के दो दशक लंबे करीयर का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। भारत के 333 के स्कोर में 143 नाबाद बनाने पर प्लेयर ऑफ द मैच घोषित हरमनप्रीत ने कहा, "जब आप पहला गेम जीत जाते हैं, तो दूसरा मैच और खास बन जाता है। 

हम हमेशा मैच जीतने की सोच रखते हैं और आज तो यह और भी जरूरी था ताकि हम बिना किसी दबाव के लॉर्डस में जाएं। लॉर्डस का मुकाबला एक बड़ा अवसर है क्योंकि यह झूलन का संन्यास से पहले आखिरी मैच है। 

मैं बहुत खुश हूं क्योंकि अब हम उस मैच में बिना किसी दबाव के मैच का आनंद उठा पाएंगे।"तीसरा वनडे दोनों टीमों के लिए लॉर्डस में खेलने का पांच साल में पहला अवसर होगा। तब 2017 विश्व कप के एक रोमांचक मैच में भारत चेज करते हुए एक अच्छे स्थान से लड़खड़ा कर नौ रन से हारा था। 

हरमनप्रीत उस परिणाम को बदलने के लिए बेताब जरूर हैं लेकिन उन्होंने इस मैच का मजा लेने पर जोर दिया। उन्होंने अपने सीनियर गेंदबाज का जि़क्र करते कहा, "यह मैच जीतना बहुत जरूरी होगा क्योंकि यह उनका आखिरी मैच होगा। 

यह एक भावनात्मक पल है और हम जरूर उसे जीत के साथ यादगार बनाना चाहेंगे।"39 वर्षीय झूलन को इस साल के 50 ओवर विश्व कप के बाद श्रीलंका के दौरे पर आराम दिया गया था और उन्हें इंग्लैंड के विरुद्ध वर्तमान वनडे सीरीज में टीम में फिर से शामिल किया गया। 

अब तक के दो मैचों में दुनिया की सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय विकेट लेने वाली महिला - उन्होंने तीनों प्रारूप मिलाकर 353 विकेट अपने नाम किए हैं - ने सिर्फ़ एक ही विकेट लिया है लेकिन वह अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बांधने में सफल रहीं हैं। 

झूलन की कप्तानी में ही हरमनप्रीत ने 2009 विश्व कप में भारत के लिए डेब्यू किया था, और अपने पुराने कप्तान की तारीफ में हरमनप्रीत ने कहा, "वह सबको काफी कुछ सिखाती हैं। जब मैंने डेब्यू किया था तब वह नेतृत्व के स्थान पर थीं और उन्होंने मेरा मार्गदर्शन भी किया। 

अब रेणुका (सिंह) और मेघना सिंह जैसे युवा गेंदबाज उनसे सीख रहे हैं कि वह कैसे अपनी गेंदबाजी करती हैं और कैसे उन्हीं के लय में खेला जाए। वह हम सब के लिए एक बड़ी प्रेरणास्रोत रहीं हैं और हमको उन्होंने बहुत कुछ सिखाया है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswomen , Harmanpreet Kaur , Jhulan Goswami , ODI Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD