Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बाबर आजम की फॉर्म चिंता का विषय: Mahela Jayawardene

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Babar Azam, Mahela Jayawardene
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 21 Sep 2022

Last updated on: Sep 21, 2022, 00:00 IST

श्रीलंका के लीजेंड बल्लेबाज माहेला जयवर्धने ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की फॉर्म पर चिंता जताई हैं। आईसीसी विश्व कप अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होना है और बाबर का हाल में हुए एशिया कप में औसत प्रदर्शन रहा था। 

बाबर एशिया कप में छह मैचों में कुल 68 रन ही बना पाए थे। पाकिस्तान फाइनल में श्रीलंका से हार गया था। टी20 के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज की इस फॉर्म के चलते उन्हें आईसीसी टी20 रैंकिंग में अपना नंबर एक स्थान गंवाना पड़ा। 

बाबर के टीम साथी और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अब रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर हैं जबकि बाबर दक्षिण अफ्रीका के एडन मारक्रम के बाद तीसरे स्थान पर हैं। जयवर्धने ने आईसीसी रिव्यू में कहा, "बाबर ने पिछले दो वर्षों में जैसी बल्लेबाजी की थी उसे देखते हुए एशिया कप की उनकी फॉर्म चिंता की बात है। 

लेकिन मुझे लगता है कि वह अब भी एक स्तरीय खिलाड़ी हैं। हो सकता है कि भारी दबाव का उनपर सीधा असर पड़ा हो।"उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को बाबर की बल्ले से कमी खली क्योंकि रिजवान और बाबर ओपनिंग में काफी सफल रहे हैं और पाकिस्तान की पिछले दो वर्षों में सफलता उनकी कामयाबी पर काफी निर्भर रही है।"

जयवर्धने ने कहा, "एशिया कप में पाकिस्तान को इस निरंतरता की कमी खली लेकिन सभी अच्छे खिलाड़ियों का एक खराब दौर आता है। मुझे विश्वास है कि वह वापसी करेंगे और इस खराब दौर से मजबूती के साथ निकलेंगे।"

मंगलवार को बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी 20 में तेजी से 31 रन बनाये। लेकिन जब वह जमते दिखाई दे रहे थे कि आदिल राशिद ने उन्हें आउट कर दिया। जयवर्धने ने साथ ही कहा कि बाबर को विश्व कप में उतरते समय यह भूलना होगा कि वह कप्तान भी हैं। कप्तान और टीम का प्रमुख बल्लेबाज होना आसान काम नहीं है। इन दोनों जिम्मेदारियों को अलग-अलग नजरिये से देखना होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Babar Azam , Mahela Jayawardene

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD