Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

First T20 : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, First T20, T20, Australia Vs India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 20 Sep 2022

Last updated on: Sep 20, 2022, 00:00 IST

कैमरन ग्रीन (61) और मैथ्यू वेड (45 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी की वजह से यहां पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मंगलवार को तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हरा दिया। 

भारत के 209 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में 211 रन बनाकर जीत हासिल की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। भारत की ओर से अक्षर पटेल तीन विकेट चटकाए। वहीं, उमेश यादव ने दो विकेट झटके, जबकि युजेंद्र चहल ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी कप्तान आरोन फिंच और कैमरन ग्रीन ने धुआंधार शुरुआत की, जिससे पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 60 रन बनाए। इस दौरान, कप्तान फिंच (22) अक्षर के शिकार बन गए। 

वहीं, दूसरे छोर पर ग्रीन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चौके और छक्कों की बारिश कर दी, जिससे भारतीय गेंदबाज अपनी लाइन और लेंथ से भटकते नजर आए। तीसरे नंबर पर आए स्टीवन स्मिथ और ग्रीन को भारतीय फिल्डरों ने एक-एक जीवनदान दिया। 

इस बीच, कैमरन ने छक्का मारकर 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 109 रन बनाए। अभी भी टीम को जीतने के लिए 60 गेंदों में 100 रन की जरूरत थी। 

लेकिन 11वें ओवर में अक्षर ने ग्रीन और स्मिथ की 40 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी को तोड़ दिया, जब ग्रीन (30 गेंदों में 61 रन) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। जल्द ही 12 ओवर में उमेश ने ऑस्ट्रेलिया को स्मिथ (35) और ग्लेन मैक्सवेल (1) के रूप में डबल झटका दिया, जिससे भारत की मैच में वापसी कराई। 

इसके बाद, अक्षर ने जोश इंगलिस (17) को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम को 145 रनों पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। लेकिन टिम डेविड और मैथ्यू वेड ने 30 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत के करीब पहुचा दिया। 

हालांकि टिम (18) को चहल ने पवेलियन भेज दिया। लेकिन अगली गेंद पर पैट कमिंस (4) ने चौका मार कर ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाने के लिए चार विकेट से जीतने में मदद की। ऑस्ट्रेलिया के 211/6 में वेड 45 रन बनाकर नाबाद रहे। 

इससे पहले, टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 46 रन बनाए। इस दौरान, कप्तान रोहित शर्मा (11) और विराट कोहली (2) सस्ते में चलते बने। 

वहीं, दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने 10 ओवर में भारत को 86 रन पर पहुंचा दिया। इसके बाद तेज गति से रन बनाते हुए राहुल ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 12 ओवर में हेजलवुड की गेंद पर राहुल 35 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हो गए। 

इसके साथ ही उनके और सूर्यकुमार के बीच 42 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। इसके बाद, सूर्यकुमार यादव 46 रन बनाकर ग्रीन के शिकार बन गए। जल्द ही अक्षर पटेल (6) भी पवेलियन लौट गए, जिससे भारत ने 15.5 ओवर में 146 रन पर पांच विकेट खो दिए। 

इस बीच, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, जिससे भारत 18 ओवर में 174/5 रन पर पहुंच गया। लेकिन कार्तिक (6) के आउट होने के बाद पांड्या ने चौका मारकर 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 

20वां ओवर डालने आए ग्रीन ने आखिरी तीन गेंदों में तीन छक्के समेत कुल 21 रन दिए, जिससे भारत का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 208 रन पहुंच गया। पांड्या 71 रन और हर्षल पटेल सात रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने तीन विकेट, जोज हेजरवुड ने दो विकेट और कैमरन ग्रीन ने एक विकेट लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , First T20 , T20 , Australia Vs India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD