Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पहला टी20 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रनों का दिया लक्ष्य, Kl Rahul और Hardik Pandya ने जड़ा अर्धशतक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, First T20, T20, Hardik Pandya, Kl Rahul
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 20 Sep 2022

Last updated on: Sep 20, 2022, 00:00 IST

हार्दिक पांड्या (71 नाबाद) और केएल राहुल (55) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत यहां पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मंगलवार को तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने आस्ट्रेलिया को 209 रनों का लक्ष्य दिया। 

भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 208 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने तीन विकेट झटके। वहीं, जोज हेजरवुड ने दो विकेट चटकाए, जबकि कैमरन ग्रीन ने एक विकेट लिया। इससे पहले, टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 46 रन बनाए। 

इस दौरान, कप्तान रोहित शर्मा (11) और विराट कोहली (2) सस्ते में चलते बने। वहीं, दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कुछ अच्छे शॉट खेले। चौथे नंबर पर आए सूर्यकुमार यादव ने भी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। 

दोनों ने मिलकर 10 ओवर में भारत के स्कोर को दो विकेट के नुकसान पर 86 रन पर पहुंचा दिया। इसके बाद तेज गति से रन बनाते हुए राहुल ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 12 ओवर में हेजलवुड की गेंद पर राहुल चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 35 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हो गए। 

इसके साथ ही उनके और सूर्यकुमार के बीच 42 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। इसके बाद, सूर्यकुमार यादव ने भी बड़े शॉट लगाए, लेकिन वह अपने अर्धशतक से चूक गए और 46 रन बनाकर ग्रीन के शिकार बन गए। 

जल्द ही अक्षर पटेल (6) भी पवेलियन लौट गए, जिससे भारत ने 15.5 ओवर में 146 रन पर पांच विकेट खो दिए। इस बीच, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, जिससे भारत 18 ओवर में 174/5 रन पर पहुंच गया। 

लेकिन 19वें ओवर में एलिस ने कार्तिक (6) को अपना शिकार बनाकर तीसरा विकेट हासिल किया। इसके साथ ही पांड्या ने चौका मारकर 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 20वां ओवर डालने आए ग्रीन ने आखिरी तीन गेंदों में तीन छक्के समेत कुल 21 रन दिए, जिससे भारत का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 208 रन पहुंच गया। 

पांड्या सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 30 गेंदों में 71 रन और हर्षल पटेल चार गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रहे। अब ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 209 रनों की आवश्यकता होगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , First T20 , T20 , Hardik Pandya , Kl Rahul

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD