Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय वर्कशॉप का सफलतापूर्वक समापन किया गया

स्टार्ट अप पंजाब के सहयोग से सीसीएच-सीजीसी लांडरा द्वारा आयोजित पहल

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरा , 20 Sep 2022

Last updated on: Sep 20, 2022, 00:00 IST

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ हॉस्पिटैलिटी (सीसीएच), एसीआईसी राइज़ एसोसिएशन, सीजीसी लांडरा ने स्टार्ट अप पंजाब के साथ मिलकर ‘रुरल वुमन एम्पावरमेंट इन हैल्थ एंड न्यूट्रीशन‘ के विषय पर 5 दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया, जिसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह खास रुप से ग्रामीण समुदाय, विशेषतौर पर गांव की महिलाओं के समर्थन के लिए डिज़ाइन किया गया। 

इस कार्यक्रम के बहुआयामी उद्देश्य थे, जिसमें ग्रामीण महिलाओं को अपनी उद्यमशीलता पहल शुरु करने के लिए उनकी क्षमताओं के बारे में पता लगाने के लिए उनकी मदद करना शामिल है।इस वर्कशॉप में मोहाली ज़िला के गांवों से लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस वर्कशॉप का संचालन करने वाले एक्पर्टस् में डॉ पूनम खन्ना (एसोसिएट प्रोफेसर, पीजीआईएमईआर), डॉ इश्वरप्रीत कौर, जीसीजी पटियाला, डॉ शीतल ठाकुर, मुल्लाना यूनिवर्सिटी, अंबाला शामिल हुए।  

सभी महिलाओं को उनके व्यवसाय/उद्यमी वेंचर्स को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न आईडियाज़ का पता लगाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। वर्कशॉप में उन्हें प्रेरित करने के लिए उच्च बाज़ार क्षमता वाली कम उपयोगी फसलों, पोषण का मूल्यांकन करना, शेल्फ लाइफ और उपभोक्ताओं की जैविक या स्थानीय रुप से स्वीकार्यता के बारे में जानकारी दी गई। 

इस 5 दिवसीय वर्कशॉप ने उन्हें उनके प्रोडक्ट्स/एन्टरप्रन्योर पहल को आसानी से लान्च करने के नेटवर्किंग सपोर्ट के बारे में भी बताया। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ हास्पिटैलिटी (सीसीएच) के छात्रों और फैक्लटी ने सीजीसी के आसपास के गांवों में जाकर महिलाओं के साथ क्षेत्र का दौरा किया और बातचीत की जिससे उन्हें पोष्टिक भोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी जा सके। 

उन्होंने उन महिलाओं को एन्टरप्रन्योर वेंचर करने के लिए प्रोत्साहित किया जो आर्गेनिक प्रोडक्ट के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करेगा और साथ ही इससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी और वो आत्मनिर्भर बनेंगी।   

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD