Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Gujarat Giants की लगातार दूसरी जीत, मणिपाल टाइगर्स को 2 विकेट से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Parthiv Patel, Gujarat Giants, Manipal Tigers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 20 Sep 2022

Last updated on: Sep 20, 2022, 00:00 IST

गुजरात जाएंट्स ने सोमवार को इकाना के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग के अपने दूसरे मैच में मणिपाल टाइगर्स को 2 विकेट से हरा दिया। यह गुजरात की लगातार दूसरी जीत है जबकि मणिपाल को लगातार दूसरी हार मिली है। 

अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करते हुए मणिपाल टाइगर्स को 120 रनों पर रोका और फिर गुजराती ब्वाय पार्थिव पटेल की 17 गेंदों पर 34 रन की आतिशी पारी तथा पहले मैच में 106 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले केविन ओब्रायन (23) एवं थिसारा परेरा (22) की उम्दा पारियों की मदद से 17.2 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

मणिपाल टाइगर्स के लिए क्रिस मोफू, कप्तान हरभजन सिंह और जोगिंदर शर्मा ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट लिए। सुपर सब के तौर पर खेल रहे मुथैया मुरलीधरन ने भी दो विकेट लिए। लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग अपने दूसरे चरण में लखनऊ पहुंचा है। 

मंगलवार को कोई मैच नहीं है जबकि लखनऊ चरण का अंतिम मैच बुधवार को खेला जाएगा। इसके बाद सभी टीमें दिल्ली का रुख करेंगी, जहां तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले, गुजरात जाएंट्स ने मणिपाल टाइगर्स को 120 रनों पर रोक दिया। 

गुजरात ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए लगातार अंतराल पर मणिपाल के विकेट चटकाए। पिछले मैच के हीरो रहे लोकल ब्वॉय मोहम्मद कैफ (24) ने एक अन्य लोकल ब्वॉय रविकांत शुक्ला (32) के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी कर हालात को संभालने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। 

राय बरेली निवासी रविकांत मणिपाल के सर्वोच्च स्कोरर रहे। रविकांत ने 32 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए। कैफ ने 29 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्का लगाया। अंतिम पलों में कप्तान हरभजन सिंह ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 9 गेदों पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। 

प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर चल रही गुजरात की ओर से अशोक डिंडा और तिलकरत्ने दिलशान ने दो-दो विकेट लिए जबकि रयाड इमरिट और थिसारा परेरा को एक-एक सफलता मिली। गुजरात के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने बड़ी समझदारी से सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। 

लीजेंड्स लीग क्रिकेट का सीजन 2 चार-टीमों का फ्रैंचाइजी मॉडल है। कोलकाता और लखनऊ के अलावा इसके मैच नई दिल्ली, कटक और जोधपुर में भी खेले जाएंगे। लीजेंड्स लीग में सिर्फ महिला मैच अधिकारियों की भागीदार सुनिश्चित की गई है। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, किसी टूर्नामेंट की सभी अधिकारी महिलाएं हों और वे सभी आईसीसी में सूचीबद्ध हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Parthiv Patel , Gujarat Giants , Manipal Tigers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD