Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘खेडां वतन पंजाब दियां’: जिले में खेलों को उत्साहित करने के लिए लगातार किए जाएंगे प्रयास : दरबारा सिंह

ए.डी.सी ने विजेता खिलाडिय़ों को किया पुरस्कृत

Sports News, Punjab Khed Mela 2022, Khedan Watan Punjab Diyan, Khedan Watan Punjab Diyan 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 Sep 2022

Last updated on: Sep 17, 2022, 00:00 IST

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों में आज लाजवंति स्टेडियम कांप्लेक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह ने शिरकत कर हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों की हौंसला आफजाई की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग खेलों में अपना स्थान बनाने वाले खिलाडिय़ों को मैडल देकर सम्मानित किया।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में खिलाडिय़ों को किसी किस्म की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी व खेलों को उत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों से मुलाकात करते हुए उन्हें खेलों में और आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के माध्यम से पंजाब सरकार की ओर से खिलाडिय़ों को एक ऐसा मंच मुहैया करवाया गया है, जिसके माध्यम से वे अपने आप को अगले स्तर के मुकाबले के लिए तैयार कर पा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में देश को कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं और उसी क्रम को बरकरार रखने व और आगे बढ़ाने में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ खेल मुकाबले काफी सहायक साबित होंगे। इस दौरान बाक्सिंग, वालीबाल व बास्केटबाल के भी मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह, जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी व अलग-अलग खेलों के कोच भी मौजूद थे।

आज के बैडमिंटन मुकाबलों के बारे में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अंडर-21 बैडमिंटन लडक़ों के सिंगल मुकाबलों में रंजन, सिमरन, सूर्य प्रताप, निखिल महंत, मृदुल ठाकुर, रिभव महेश्वरी विजेता रहे जबकि लड़कियों के मुकाबलों में तान्या, कृतिका शर्मा, निशु, दीया व हरमनजोत कौर बैंस विजयी रही। लडक़ों के डबल मुकाबलों में मोनू कुमार व निखिल महंत और सिमरन व हरमन विजेता रहे जबकि लड़कियों में कृतिका शर्मा व तान्या, निशु व दीया, ईशा धीमान व जगजीत कौर विजेता रही।  

 

Tags: Sports News , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan , Khedan Watan Punjab Diyan 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD