Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

सेवा पखवाड़े के तहत आज भी भाजपा के तीन जिलों ने लगाए रक्तदान शिविर

सांसद किरण खेर ने भी रक्तदान शिविर का किया दौरा रक्तदाताओं को दी शुभकामनाएं

Kirron Kher, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Chandigarh, Arun Sood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Sep 2022

Last updated on: Sep 17, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज भी चंडीगढ़ भाजपा के तीन जिलों द्वारा रक्तदान शिविरो का आयोजन किया गया जिनमें 268 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया । उक्त जानकारी देते हैं प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भाजपा के भीमराव अंबेडकर जिला द्वारा सेक्टर 37 के कम्युनिटी सेंटर में जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया तथा उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया । उनके साथ पार्टी के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, पूर्व महापौर रविकांत शर्मा , पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली  के अलावा जिला महामंत्री मीनाक्षी ठाकुर, रवि रावत , सभी मंडल अध्यक्ष,  जिला व मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

इसी प्रकार भारत रत्न अटल जिला द्वारा सेक्टर 50 के कम्यूनिटी सेंटर में  जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद  के अलवा पूर्व सांसद सत्यपाल जैन तथा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। दीनदयाल उपाध्याय जिला द्वारा जिला  अध्यक्ष मनीष भसीन  के नेतृत्व में मौली जागरां में  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । 

शहर की सांसद किरण खेर ने भी रक्तदान शिविर का दौरा किया व रक्तदाताओं को शुभकामनाएं दी।इन शिविरों में  जिला महामंत्री  संजीव वर्मा, भूपेंद्र सिंह सैनी,अश्विनी पराशर,वरिष्ठ कार्यकर्ता बाली जी, अवनीश बंसल, श्रवण मिश्रा सहित सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद  ने सभी कार्यकर्ताओं ओर रक्तदाताओं  को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन को उत्सव के रूप में न मना कर सेवा के कार्यों को समर्पित किया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सेवा ही सर्वोत्तम समर्पण है । उनका हर पल हर क्षण केवल जनता की सेवा के लिए ही समर्पित है और उनकी इसी भावना के मद्देनजर भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जो 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा।

 

Tags: Kirron Kher , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Chandigarh , Arun Sood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD