Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Aaron Finch के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया के अगले वनडे कप्तान हो सकते हैं पैट कमिंस : Ricky Ponting

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ricky Ponting, Pat Cummins, Aaron Finch
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 19 Sep 2022

Last updated on: Sep 19, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दो बार के वनडे विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच के संन्यास लेने के बाद टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस 50 ओवर के प्रारूप में भी टीम के नए कप्तान हो सकते हैं। 

वर्तमान में फिंच टी20 टीम के कप्तान हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हालिया घरेलू श्रृंखला के दौरान वनडे मैचों से संन्यास की घोषणा की थी, जिसमें मेजबान टीम ने 3-0 से जीत हासिल की। भारत में 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए एक साल से भी कम का समय बचा है। 

ऐसे में पोंटिंग को लगता है कि 29 वर्षीय कमिंस नेतृत्व की भूमिका के लिए अच्छे विकल्प होंगे, हालांकि इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके कार्यभार में वृद्धि होगी। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, "मुझे लगता है कि अगले वनडे कप्तान पैट कमिंस होंगे। 

मुझे पता है कि वह स्पष्ट कारणों से सभी वनडे मैच नहीं खेलते हैं, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में उनका कार्यभार, सभी तेज गेंदबाजों की तरह, पिछले कुछ वर्षों में बहुत अधिक रहा है।"पोंटिंग ने आगे महसूस किया कि ऑस्ट्रेलिया को सफेद गेंद टीम में भविष्य के नेतृत्व के लिए स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर विचार करना चाहिए, जो कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रतिबंध के बाद से कप्तानी नहीं की है। 

वर्तमान में स्टीव टेस्ट उपकप्तानी की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा, "मैं स्टीव स्मिथ के साथ जो हुआ है, उस पर कुछ कहना चाहता हूं। वह अब फिर से टेस्ट उपकप्तान हैं और पहले कप्तान रहे हैं और वास्तव में केप टाउन में पूरे विवाद के केंद्र में रहे थे। अगर पैट कमिंस कभी टेस्ट से चूकते हैं, तो स्टीव स्मिथ टेस्ट मैच क्रिकेट में फिर से ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बन सकते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ricky Ponting , Pat Cummins , Aaron Finch

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD