Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

परिस्थितियों के हिसाब से खेलने पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं : Hockey forward Navneet

Sports News, Hockey, Hockey Player, Navneet, Navneet Hockey Player, Bengaluru, Hockey Forward Navneet
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 19 Sep 2022

Last updated on: Sep 19, 2022, 00:00 IST

भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड नवनीत कौर अपने गेम में सुधार करना चाह रही हैं, जिससे वह आने वाले टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें, क्योंकि अगले साल चीन के हांग्जो में एशियाई खेल भी शामिल हैं। 

नवनीत ने कहा कि बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 उनके लिए एक ऐतिहासिक अभियान था, क्योंकि उन्होंने 16 साल के बाद कांस्य पदक जीता था। यादगार अभियान के दौरान अहम भूमिका निभाने वाली 26 वर्षीय फारवर्ड ने कहा कि वह आगे बढ़ने वाली टीम में खुद को बड़ी भूमिका निभाते हुए देखना चाहती हैं। 

नवनीत ने सोमवार को कहा, "मुझे अपने गेम में सुधार करने की आवश्यकता है, ताकि मैं गेंद को नियंत्रित करने में बेहतर हो सकूं और बदले में खेल की गति को नियंत्रित करने में सक्षम हो सकूं, क्योंकि तब मैं अपनी गति से खेल सकती हूं और परिस्थितियों के मुताबिक अपने गेम को चला सकती हूं।"

राष्ट्रमंडल खेलों के अभियान के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा, "सीडब्ल्यूजी में पदक जीतने पर हमें बहुत खुशी हुई है, भले ही हमारी टीम सेमीफाइनल में हार के बाद थोड़ा निराश महसूस कर रही थी। टीम में सभी को कांस्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करते हुए देखना विशेष था।"

नवनीत ने यह भी कहा कि टीम बड़े आयोजनों को देखते हुए बेहतर समन्वय पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, "हम अपनी टीम के समन्वय को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं। हम एक टीम के रूप में अपनी फिनिशिंग पर भी काम कर रहे हैं ताकि जब मौके आए तो हम गोल करने में सक्षम हों, जो कि एकमात्र ऐसा क्षेत्र था, जिसमें हमें विश्व कप और सीडब्ल्यूजी 2022 में कमी महसूस हो रही थी।"

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , Navneet , Navneet Hockey Player , Bengaluru , Hockey Forward Navneet

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD