Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

झारखंड के गढ़वा में दलित लड़की को किडनैप कर किया Rape, आरोपी फरार

Rape News, Rape, Rapist, Ranchi, Garhwa Rape, Garhwa Rape News, Jharkhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 19 Sep 2022

Last updated on: Sep 19, 2022, 00:00 IST

झारखंड के गढ़वा में एक दलित नाबालिग लड़की को इरशाद खान नामक एक शख्स ने किडनैप कर दो दिनों तक कई बार उसका बलात्कार किया। बाद में उसे इस धमकी के साथ मुक्त किया गया कि अगर पुलिस में शिकायत की गई तो उसे और उसकी मां दोनों को मौत के घाट उतार दिया जायेगा। 

खौफ की वजह से दस दिनों तक उसने जुबान नहीं खोली। रविवार को पीड़िता और उसकी मां हिम्मत कर मंझियांव थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। इरशाद खान इलाके का दबंग शख्स बताया जा रहा है। गढ़वा के बरडीहा इलाके की रहने वाली पीड़िता ने एफआईआर में बताया है कि बीते छह सितंबर की शाम इरशाद और उसके एक साथी ने उसे बाइक से अगवा किया। 

उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। होश में आने पर उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। यहां इरशाद ने बंदूक दिखाकर कई बार उसका बलात्कार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। 

पीड़िता ने बार-बार छोड़ने की गुहार लगाई। दो दिन बाद आरोपी ने उसकी मां को फोन कर मझियांव बुलाया और उसके बाद उसे लाल रंग की एक कार से मंझियांव लाकर मां के पास छोड़ दिया गया। कार में मौजूद लोगों के पास भी बंदूक थी। 

उन्होंने उसे छोड़ते हुए धमकी दी कि मुंह खोलने का अंजाम बुरा होगा। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। इस वारदात को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर झारखंड सरकार पर हमलावर है। 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लगातार हो रही ऐसी घटनाओं का जिक्र करते हुए राज्य की विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। बाबूलाल मरांडी ने सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट करते हुए लिखा कि, "आपको और आपके विधायकों की हवाई सैर और रिजॉर्ट वाली छुट्टियां खत्म हो गईं हो, तो राज्य की बदतर हो चुकी कानून व्यवस्था पर भी नजरें घुमाइए।

गढ़वा के इरशाद ने तीन दिनों तक दलित किशोरी को बंधक बना अपनी हवस का शिकार बनाया, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। रोज घट रही ऐसी घटनाएं क्या लचर कानून व्यवस्था का परिचायक नहीं है? क्या सरकार की संवेदनशीलता सिर्फ चुनावी वादों और बयानों तक ही सीमित है? इन घटनाओं से राज्य की क्या छवि बन रही है? जरा इस पर गंभीरता से विचार करिए। 

अपराधियों की बढ़ती हिम्मत के आगे क्या सरकार ने घुटने टेक दिए है?"इधर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि एक समुदाय बिशेष द्वारा राज्य की बहन-बेटियों की आबरू लूटकर धर्मांतरण किया जा रहा है और राज्य की सरकार मौन है।

 

Tags: Rape News , Rape , Rapist , Ranchi , Garhwa Rape , Garhwa Rape News , Jharkhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD