Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चीन ने हमला किया तो ताइवान की रक्षा करेगा अमेरिका : Joe Biden

Joe Biden, Washington, International Leader, US President, United States, White House, New York, America, #WhiteHouse, #NewYork, #UnitedStates, #America, #Washington
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 19 Sep 2022

Last updated on: Sep 19, 2022, 00:00 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दोहराया है कि चीन के अभूतपूर्व हमले की स्थिति में वाशिंगटन ताइवान की रक्षा करेगा। सीबीएस न्यूज के साथ एक साक्षात्कार के दौरान रविवार को बाइडेन से पूछा गया, "चीनी राष्ट्रपति शी को ताइवान के प्रति आपकी प्रतिबद्धता के बारे में पता रहना चाहिए?"राष्ट्रपति ने जवाब दिया, "बिल्कुल। 

हम उस प्रस्ताव से सहमत हैं, जिस पर हमने बहुत पहले हस्ताक्षर किए थे .. और यह कि ताइवान को अपनी आजादी के बारे में फैसला खुद लेना है।"उन्होंने कहा, "हम आगे नहीं बढ़ रहे हैं, उन्हें स्वतंत्र होने के लिए हम प्रोत्साहित भी नहीं कर रहे हैं .. यह तो उनका फैसला है।"

अगले सवाल पर कि क्या अमेरिकी सेना द्वीप की रक्षा करेगी, बाइडेन ने कहा : "हां, अगर वास्तव में कोई अभूतपूर्व हमला होता ..।"बाइडेन की टिप्पणी के तुरंत बाद व्हाइट हाउस ने कहा, "हमारी ताइवान नीति नहीं बदली है।" 

उसने इस धारणा को स्पष्ट किया कि ताइवान को चीन के हिस्से के रूप में मान्यता देने के लिए 1979 से ही अमेरिका की नीति नहीं बदली है। बीबीसी ने रविवार शाम व्हाइट हाउस के हवाले से कहा, "राष्ट्रपति पहले भी यह कह चुके हैं और इस साल की शुरुआत में उन्होंने टोक्यो में स्पष्ट किया था कि हमारी ताइवान नीति नहीं बदली है। 

यह सच है।"नीति के तहत, अमेरिका इसे एक अलग राज्य के रूप में मान्यता नहीं देता और द्वीप के साथ उसका कोई राजनयिक संबंध नहीं है, बल्कि वह ताइवान को हथियार बेचता है। नीति में कहा गया है कि द्वीप को अपनी रक्षा के लिए वाशिंगटन को साधन मुहैया कराना चाहिए। 

हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी के 2 अगस्त को ताइवान की अघोषित यात्रा के बाद अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। इसके जवाब में चीन ने ताइवान के आसपास पांच दिनों तक सैन्य नाकेबंदी की।

 

Tags: Joe Biden , Washington , International Leader , US President , United States , White House , New York , America , #WhiteHouse , #NewYork , #UnitedStates , #America , #Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD