Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वनडे कप्तानी पर निर्णय में अभी समय है, फिलहाल पूरा ध्यान टी20 विश्व कप पर : Mitchell Marsh

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mitchell Marsh, T20 World Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबोर्न , 16 Sep 2022

Last updated on: Sep 16, 2022, 00:00 IST

ऑलराउंडर मिचेल मार्श का कहना है कि वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की वनडे कप्तानी के उम्मीदवारों में अपनी दावेदारी देने को उत्सुक नहीं हैं। उनका मानना है कि उनका पूरा ध्यान अगले महीने शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिताब के बचाव पर लगा है। 

खराब व्यक्तिगत फॉर्म से गुजर रहे आरोन फिंच ने पिछले सप्ताह वनडे टीम की कप्तानी को छोड़ने के साथ ही उस प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। हालांकि अगले महीने के टी20 विश्व कप तक वह ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान तो जरूर बने रहेंगे। 

जिन खिलाड़ियों के नाम फिंच के उत्तराधिकारी के रूप में आगे आएं हैं उनमें टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर, विकेटकीपर ऐलेक्स कैरी और मार्श के नाम शामिल हैं। मार्श, जिनका वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ कप्तानी का अनुभव रहा है, ने मुस्कुराते हुए कहा, "मुझे सावधानी से बात करनी होगी क्योंकि मुझे सुर्खियां पसंद नहीं। 

मुझे लगता है आगे बातचीत हो सकती है लेकिन फिलहाल विश्व कप ही सब कुछ है जिस पर टीम का पूरा ध्यान है और मेरे लिए पिछले दोनों सालों की मेहनत का सार यहीं पर मिलेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास उस (कप्तानी) निर्णय के लिए कुछ महीने तो हैं और हम देखेंगे तब यह चर्चा कहां जाती है।"

फिंच ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 3-0 सीरीज जीत में अपना 146वां और अंतिम वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला और उन्होंने अपने करियर को 38.89 के औसत पर समाप्त किया। मार्श ने अपने पुराने कप्तान के बारे में कहा, "उन्हें हम चेंज रूम में अगले कुछ साल तक बहुत मिस करेंगे। 

उन्होंने 17 वनडे अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाए और मुझे उम्मीद है उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान सीमित-ओवर क्रिकेटरों में गिना जाएगा। वह एक अच्छे इनसान और एक जबरदस्त कप्तान थे।"ऑस्ट्रेलिया फिलहाल भारत में तीन टी20 खेलने जा रहा है और कुछ खिलाड़ियों को हल्के चोटों के चलते आराम दिया गया है। 

मिचेल स्टार्क (घुटना), मार्कस स्टॉयनिस (साइड स्ट्रेन) के साथ इस लिस्ट में मार्श भी शामिल हैं, जिनको टखने में परेशानी है। हालांकि गुरुवार को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के सीजन के लॉन्च कार्यक्रम में मार्श बोले, मेरे टखने में तकलीफ कम हो रही है। 

यह मामूली चोट कहलाती लेकिन विश्व कप से पहले आराम करने का यह आखिरी मौका सा था। मैं इसके बारे में चिंतित नहीं हूं और पूरी उम्मीद करता हूं कि कुछ सप्ताहों में मैं वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने के लिए तैयार रहूंगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mitchell Marsh , T20 World Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD