Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सांसद परनीत कौर ने शीश महिल रोड पर 85 लाख रुपये की लागत से बने पार्क का किया उद्घाटन

स्व. राजमाता साहिब के 100वें जन्मदिन मौके पार्क पटियाला वासियों को समर्पित

Parneet Kaur, Preneet Kaur, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Patiala, Rajmata Mohinder Kaur Memorial Park, Jai Inder Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

पूर्व विदेश मंत्री एंव पटियाला से सांसद महारानी परनीत कौर ने बीबा जयइंद्र कौर के साथ बुधवार को शीश महिल रोड (मछली तालाब) में 85 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए नए 28 सौ फुट लंबे और 90 फुट चौड़े राजमाता महिंदर कौर यादगारी पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर इलाका वासियों को संबोधित करते हुए सांसद परनीत कौर ने कहा कि राज माता महिंदर कौर जी की 100वें जन्मदिवस पर पार्क को लोगों के सुपुर्द करना मेरे लिए बेहद खुश की बात है। 

उन्होंने कहा कि राजमाता हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत थी, जिन्होंने अपना पूरा जीवन पटियाला और पंजाब के लोगों की भलाई को समर्पित किया। सांसद परनीत कौर ने कहा कि कैप्टन अमरिदंर सिंह के कार्यकाल दौरान पटियाला में बहुत सारे विकास कार्य करवाए गए थे और बहुत सारे नए पार्क और खेल मैदान भी विकसित किए गए थे। ये जगह पहले मछली तालाब होती थी जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था।तालाब में पूरा सार गंदा पानी भरा रहता था, जो स्थानीय लोगों के लिए कई प्रकार की बीमारियां पैदा कर रहा था। 

अब पार्क विकसित करने से न केवल स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा, बल्कि पटियाला शहर सौंद्रर्यकरण की ओर से अन्य कदम बढ़ाने में सफल हुआ है। पार्क के बारे में बात करते हुए बीबा जयइंद्र कौर ने बताया कि शीश महिल कालोनी, न्यू शीश महिल कालोनी, पाठक बिहार, संजय कालोनी ब्लाक-1. संजय कालोनी ब्लाक-2, संजय कालोनी ब्लाक3, सत्या इंक्लेव, केसर बाग कालोनी सहित शहर के अन्य इलाकों के हजारों लोग इस पार्क में सैर करने का लाभ ले सकेंगे। 

इस अवसर पर मेयर संजीव शर्मा बिट्टू के अलावा डिप्टी मेयर विनती संगर, पी,एल,सी के जिला प्रधान केके मल्होत्रा, पीआरटीसी के पूर्व चेयरमैन केके शर्मा, पीएलसी के देहाती प्रधान हरमेश गोयल, पवन भूमक, दशर्न बाबा, पार्षद संदीप मल्होत्रा, निखिल बातिश शेरू, हरीश नागपाल, सोनू संगर, शम्मी डेंटर, लीला रानी, प्रोमिला मेहता, नत्थू राम, राजिंदर शर्मा,हरीश कपूर, संजय शर्मा, गोपी रंगीला, यूथ नेता अनुज खोसला सहित बड़ी संख्या में पीएलसी के समर्थक मौजूद थे।

 

Tags: Parneet Kaur , Preneet Kaur , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Patiala , Rajmata Mohinder Kaur Memorial Park , Jai Inder Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD