Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मुंबई इंडियंस ने Mahela Jayawardene और Zaheer Khan को सेंट्रल टीम में जगह दी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mahela Jayawardene, Zaheer Khan, Mumbai Indians, MI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

पांच बार के आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने वैश्विक क्रिकेट में अपनी पहचान को और मजबूत करने के लिए एक सेंट्रल टीम बनाई है। दिग्गज खिलाड़ी माहेला जयवर्धने और जहीर खान इस सेंट्रल टीम का हिस्सा होंगे। 

मुंबई इंडियंस के साथ एमआई एमिरेट्स और एमआई केप टाउन की टीमों को मिला कर मुंबई इंडियन्स का परिवार अब काफी बड़ा हो गया है। मुंबई इंडियंस के विस्तार के साथ 'टीम प्रबंधन' ने एक ऐसी सेंट्रल टीम की आवश्यकता महसूस की, जो व्यवहार, मूल्यों और सीखने-सिखाने में निरंतरता को सुनिश्चित करेगी। 

अपने क्रिकेट मूल्यों की वजह से ही मुबई इंडियन्स आज दुनिया भर में सबसे पसंदीदा ब्रांड के रूप में उभरा है। मुबई इंडियन्स की गहन जानकारी रखने वाले दो एमआई दिग्गजों पूर्व श्रीलंकाई कप्तान माहेला जयवर्धने और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को इस सेंट्रल टीम में नई भूमिकाएं दी जा रही है। 

जयवर्धने को सेंट्रल टीम में 'ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस' बनाया गया है। वे मुंबई इंडियन्स ग्रुप के दुनिया भर में क्रिकेट ऑपरेशन्स को देखेंगे। इसमें समग्र रणनीतिक योजना बनाना, एक एकीकृत वैश्विक 'हाई परफॉर्मेंस ईको-सिस्टम' का निर्माण और प्रत्येक टीम की कोचिंग व सपोर्ट स्ट्रक्च र की जिम्मेदारी शामिल है। 

साथ ही वे टीम के मुख्य कोचों के साथ मिलकर टीमों में तालमेल को भी सुनिश्चित करेंगे। मुंबई इंडियन्स को क्रिकेट का एक शानदार ब्रांड बनाना भी उनके काम का हिस्सा होगा। जहीर खान को एमआई का 'ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट' नियुक्त किया गया है। 

उनपर खिलाड़ियों के विकास के जिम्मेदारी होगी। दुनिया भर में प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें संवार कर आगे बढ़ाना उनके काम का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। प्रत्येक इलाके की अपनी अनूठी चुनौतियों होती हैं, जहीर खान दुनिया भर में एमआई टीमों को चुनौतियों से निपटने में मदद करेंगे। 

आकाश एम. अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने इस मौके पर कहा, "मैं माहेला और जहीर को हमारी वैश्विक कोर टीम के हिस्से के रूप में पाकर बेहद खुश हूं। दोनों एमआई परिवार का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं और क्रिकेट एमआई की भावना का प्रतीक हैं। 

मुझे विश्वास है कि वे विश्व स्तर पर हमारी सभी टीमों के माध्यम से समान प्रवाह सुनिश्चित करने में सक्षम होंगे और दुनिया भर में क्रिकेट के ईको-सिस्टम में बदलाव लाएंगे।"जयवर्धने, ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस, एमआई ने कहा, "एमआई के वैश्विक क्रिकेट संचालन का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। 

श्रीमती अंबानी और आकाश के नेतृत्व और मार्गदर्शन ने एमआई को दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिकेट फ्रैंचाइजी बना दिया है और मैं एमआई को विश्व स्तर पर बढ़ते हुए देखकर बहुत खुश हूं। मैं क्रिकेट के एक मजबूत एकजुट वैश्विक ब्रांड के निर्माण के लिए इस नई जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हूं।"

जहीर खान, ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट, एमआई ने कहा, "मैं इस नई भूमिका को विनम्रता से स्वीकार करता हूं और मुझ पर विश्वास करने के लिए श्रीमती नीता अंबानी और आकाश को धन्यवाद देता हूं। एक खिलाड़ी के रूप में और एक कोचिंग टीम के सदस्य के रूप में एमआई मेरे लिए एक घर की तरह है, और अब जब हम एक नई यात्रा शुरू कर रहे हैं, तो मैं वैश्विक नेटवर्क में सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हूं ताकि नई क्षमता का पता लगाया जा सके जो मुंबई इंडियन परिवार में शामिल हो सके।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mahela Jayawardene , Zaheer Khan , Mumbai Indians , MI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD