Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रिंकू के साथ मेरी पहली बातचीत अच्छी नहीं रही, लेकिन अब वह मेरे अच्छे दोस्त हैं: Nitish Rana

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Nitish Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Sep 2022

Last updated on: Sep 13, 2022, 00:00 IST

भारत के बल्लेबाज नीतीश राणा ने खुलासा किया कि कोलकाता नाइट राइडर्स के उनके साथी बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ उनकी पहली मुलाकात अच्छी नहीं होने के बावजूद वह अब उनके अच्छे दोस्त हैं। दिल्ली के रहने वाले राणा ने पिछले साल श्रीलंका दौरे पर भारत के लिए एक वनडे और दो टी20 मैच खेले थे। 

मुंबई इंडियंस के साथ तीन साल बिताने के बाद, राणा 2018 से आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल 2022 में, उन्होंने 14 मैचों में 27.77 के औसत और 143.82 के स्ट्राइक-रेट से 361 रन बनाए। 

नीतीश और रिंकू ने आईपीएल 2022 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराने के लिए कोलकाता के लिए 66 रनों की साझेदारी करते हुए क्रमश: 48 और 42 रन बनाए थे। हालांकि दोनों लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महत्वपूर्ण फाइनल लीग मैच में कोलकाता के लिए स्कोर करने वालों में से थे, लेकिन वे प्लेआफ से चूकने के लिए सिर्फ दो रन से हार गए। 

राणा ने शेयरचैट ऐप पर 'क्रिकचैट पावर्ड बाय परिमैच' के एक आडियो चैट रूम सत्र में कहा, "कोलकाता नाइट राइडर्स की मेरे क्रिकेट जीवन के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी बहुत बड़ी भूमिका है। रिंकू के साथ मेरी पहली बातचीत अच्छी नहीं रही, लेकिन अब वह मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। 

जब हमें पिछले सीजन में केकेआर के लिए आखिरी मैच खेलना था, तो मैंने उस मैच को लेकर रिंकू से काफी बातचीत की थी।"अपने करियर पर चर्चा करते हुए, नीतीश ने अपनी सफलता के लिए अपने पिता को श्रेय दिया और खुलासा किया कि वह श्रीलंका दौरे के लिए उनके चयन को सुनकर रो पड़े थे। 

उन्होंने कहा, "मेरे पिताजी ने हमेशा मेरा समर्थन किया है। मैं जो कुछ भी हूं, और यह सब उनकी वजह से है। जब लोगों ने मेरे पिता से मुझे क्रिकेटर बनने में मदद करने के फैसले पर सवाल उठाए और उन्हें ताना मारते हुए कहा कि मैं इस खेल से कमाई नहीं कर पाऊंगा, तो वह उनसे कहते थे कि मैं अपने बेटे को भूखा नहीं रहने दूंगा।"

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स का एक अभिन्न हिस्सा होने के अलावा, राणा घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए एक मुख्य आधार है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Nitish Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD