Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऑस्ट्रेलिया की वनडे कप्तानी को लेकर सीए बॉस से मिलेंगे David Warner

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, David Warner, Cricket Australia, CA, Nick Hockley
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 13 Sep 2022

Last updated on: Sep 13, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के करिश्माई ओपनर डेविड वार्नर 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान गेंद से छेड़छाड़ को लेकर उन पर कप्तानी को लेकर लगाए आजीवन प्रतिबंध के सन्दर्भ में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख निक होक्ली से मुलाकात करेंगे। 

गेंद से छेड़छाड़ मामले में तीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों-तत्कालीन कप्तान स्टीवन स्मिथ, उपकप्तान डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट पर प्रतिबंध लगाए गए थे। इस मामले को सैंडपेपर गेट स्कैंडल के रूप में जाना गया। 

स्मिथ पर किसी भी तरह की कप्तानी संभालने से दो साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया जबकि वार्नर को ऐसी भूमिका के लिए आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया। वार्नर प्रतिबंध पूरा होने के बाद टीम में लौट चुके हैं और टीम को कई अभियान में जीत दिला चुके हैं जिसमें पिछले वर्ष यूएई में हुए टी20 विश्व कप की जीत शामिल है। 

उनका व्यवहार भी सर्वश्रेष्ठ रहा है जिससे कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों, जिसमें टेस्ट कप्तान पैट कमिंस शामिल हैं, ने सीए से वार्नर पर लगा कप्तानी प्रतिबंध हटाने की मांग की है। आरोन फिंच के वनडे से संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में वनडे कप्तानी का विकल्प अब खुल गया है। 

वार्नर अब कप्तानी की भूमिका निभाने की संभावनाओं को तलाश रहे हैं। टेस्ट कप्तान पैट कमिंस इस काम के लिए सबसे आगे माने जा रहे हैं लेकिन वार्नर भी इस होड़ से बाहर नहीं हैं हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें कप्तानी से प्रतिबंधित कर रखा है। 

मंगलवार को वार्नर ने कहा कि उन पर लगे आजीवन प्रतिबंध के पीछे केवल यह स्कैंडल एक कारण नहीं है बल्कि इससे ज्यादा भी कुछ है। उन्होंने कहा कि नए एमओयू को लेकर खिलाड़ियों और सीए के बीच विवाद भी एक बड़ा कारण है। 

वार्नर ने कहा, "2018 से पहले की कई घटनाएं बोर्ड के साथ थीं। एमओयू और भी बहुत कुछ। मुझे दी गयी सजा उन कारणों से थी जो 2018 के स्कैंडल से पहले के थे।"उन्होंने साथ ही कहा, "मैंने निक होक्ली से बात की है। 

फिलहाल यह सब कुछ बहुत मुश्किल है लेकिन आगामी एक-दो सप्ताह में चीजें बदल सकती हैं। किसी बात के लिए कोई जल्दबाजी नहीं है।"वार्नर ने साथ ही कहा कि यदि उन पर वनडे कप्तानी के लिए विचार किया जाता है तो उन्हें बहुत खुशी होगी। उन्होंने कहा, "मेरी इस मामले पर कोई बात नहीं हुई है लेकिन यदि मुझे कप्तानी का मौका मिलता है तो यह मेरे लिए बड़ा सम्मान होगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , David Warner , Cricket Australia , CA , Nick Hockley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD