Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ताहलिया मैक्ग्रा आईसीसी 'Women's Player of the Month' बनीं

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Tahlia McGrath, ICC Womens Player of the Month
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 12 Sep 2022

Last updated on: Sep 12, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर क्रिकेटर ताहलिया मैक्ग्रा को अगस्त 2022 के लिए आईसीसी महिला खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। हाल ही में हुए राष्ट्रमंडल गेम्स के दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उभरती हुई स्टार ने अपननी ही टीम की साथी बेथ मूनी और भारत की जेमिमा रोड्रिग्स को पीछे छोड़ा। 

ताहलिया मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलिया को बर्मिघम में स्वर्ण पदक का दावा करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई थीं। मैक्ग्रा ने पांच मैचों में आठ विकेट के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज के रूप में टूर्नामेंट का समापन किया, जबकि बल्ले से भी अच्छा योगदान दिया। 

मैक्ग्रा ने कहा, "मैं अगस्त के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं, क्योंकि इस समय कई महान खिलाड़ी हैं, जो अपने खेल में शीर्ष पर हैं।"उन्होंने कहा, "मुझे ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापस आना और कुछ खास पलों का हिस्सा बनना पसंद है, जिसमें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला टीम के रूप में इतिहास बनाना भी शामिल है।"

पाकिस्तान के खिलाफ राष्ट्रमंडल गेम्स में ऑस्ट्रेलिया के अंतिम ग्रुप मैच के दौरान मैक्ग्रा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जहां 26 वर्षीय मैक्ग्रा ने सिर्फ 51 गेंदों में नाबाद 78 रनों की पारी खेली थी और ऐसा करने से उनकी टीम को 160/2 का बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिली। 

इसके बाद उन्होंने तीन मूल्यवान पाकिस्तान विकेट गिरा कर ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट के नॉकआउट चरणों में उच्च स्तर पर पहुंचाने में मदद की और टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारे। मैक्ग्रा ने न्यूजीलैंड पर ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल जीत में दो विकेट चटकाए और 34 महत्वपूर्ण रन बनाए। भारत के खिलाफ स्वर्ण पदक मैच जीत में सिर्फ दो रन बनाए थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Tahlia McGrath , ICC Womens Player of the Month

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD