Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अमन अरोड़ा द्वारा एस.ए.एस. नगर और न्यू चंडीगढ़ में मौके पर जाकर विकास प्रोजैक्टों का जायज़ा

अधिकारियों को सभी प्रोजैक्ट निर्धारित समय के अंदर लागू करने के निर्देश

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, New Chandigarh, Sinhpur, Sewerage treatment plant, STP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एसएएस नगर /चंडीगढ़ , 11 Sep 2022

Last updated on: Sep 11, 2022, 00:00 IST

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और न्यू चंडीगढ़ को अति-आधुनिक सुविधाओं से लैस करके मॉडल शहर के तौर पर विकसित करने के लिए पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने गमाडा द्वारा लागू किए जा रहे अलग-अलग प्रोजेक्टों और विकास कार्यों की प्रगति का मौके पर जाकर जायज़ा लिया, जिससे ज़मीनी स्तर पर हो रहे विकास के बारे में जाना जा सके। 

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर मुकम्मल किए जाएं, परन्तु साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।  

कैबिनेट मंत्री ने एैरो-सिटी, आई.टी. सिटी, सैक्टर 88-89, सैक्टर-78 में स्पोटर््स कॉम्पलैक्स, पूर्व प्रीमियम अपार्टमैंट्स, ईको सिटी 1 और 2 मैडीसिटी, गाँव सिंहपुर में 20 एम.जी.डी. वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सैक्टर-83 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) का दौरा करने के अलावा मोहाली में चल रहे अन्य प्रोजैक्टों की प्रगति का जायज़ा भी लिया। उन्होंने न्यू चंडीगढ़ तक पी.आर.-7 सडक़ के निर्माण और अन्य मास्टर प्लान सडक़ों के निर्माण कार्यों का भी जायज़ा लिया।  

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि खरीददारों को जायदादों का समय पर कब्ज़ा सौंपना उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरी क्षेत्रों में आला दर्जे की सुविधाओं से लैस योजनाबद्ध व्यापारिक और आवासीय विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।  

श्री अमन अरोड़ा को अधिकारियों ने बताया कि तेज़ी से विकसित हो रहे मोहाली के विकास की भविष्य की माँग को ध्यान में रखते हुए गमाडा द्वारा सैक्टर-83 में स्थित मौजूदा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) की क्षमता को नवीनतम एस.बी.आर. तकनीक के साथ 10 एम.जी.डी. से 15 एम.जी.डी. तक करने के लिए अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि इस प्रोजैक्ट को जून, 2023 तक मुकम्मल किया जाए और साफ किए गए पानी का प्रयोग फ्लशिंग और प्लांटेशन के लिए किया जाए।  

गमाडा के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि अथॉरिटी ने मोहाली और न्यू चंडीगढ़ के निवासियों को पीने योग्य पानी की सप्लाई सुनिश्चित बनाने के लिए कजौली हैडवर्कस से आने वाले पानी को साफ करने के लिए गाँव सिंहपुर में 20 एम.जी.डी. वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी कार्यशील कर दिया है। श्री अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को कहा कि वह चल रहे प्रोजैक्टों को पूरा करने की रफ़्तार में तेज़ी लाएं, जिससे लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।  

इस दौरे के समय आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री के साथ प्रमुख सचिव आवास निर्माण और शहरी विकास श्री अजोए कुमार सिन्हा, गमाडा के मुख्य प्रशासक श्री अमनदीप बांसल और चीफ़ टाऊन प्लानर पंजाब श्री पंकज बावा और गमाडा के मुख्य इंजीनियर श्री बलविन्दर सिंह भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , New Chandigarh , Sinhpur , Sewerage treatment plant , STP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD