Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Asia Cup Finals : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 171 रन का दिया लक्ष्य, भानुका राजपक्षे ने खेली 71 रनों की धुआंधार पारी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Asia Cup, Asia Cup 2022, Asia Cup Final, Asia Cup 2022 Final, Bhanuka Rajapaksa, Wanindu Hasaranga, Pramod Madushan, Sri Lanka Vs Pakistan, Sri Lanka Vs Pakistan Final
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 11 Sep 2022

Last updated on: Sep 11, 2022, 00:00 IST

भानुका राजपक्षे (71 नाबाद) और वानिंदु हसरंगा (36) की विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 171 रनों का लक्ष्य दिया। 

श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 170 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, नसीम शाह, इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर पाकिस्तानी गेंदबाज ने दबाव बनाया, जिससे वह पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 42 रन ही बनाए। 

इस दौरान, कुसल मेंडिस (0), पथुम निसानका (8) और दनुष्का गुणाथिलका (1) जल्द ही पवेलियन लौट गए। वहीं, दूसरे छोर पर धनंजय डी सिल्वा ने कुछ शानदार शॉट लगाए। पांचवें नंबर पर आए भानुका राजपक्षे ने डी सिल्वा के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन डी सिल्वा (28) को इफ्तिखार ने अपना शिकार बनाया, जिससे 7.4 ओवर में श्रीलंका ने 53 रनों पर चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। 

इसके बाद, श्रीलंका की आधी टीम 58 रनों पर पवेलियन तब लौट गई, जब शादाब ने कप्तान दासुन शनाका (2) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद, श्रीलंका ने मैच में वापसी की, क्योंकि वानिंदु हसरंगा और राजपक्षे के बीच 36 गेंदों में 58 रनों की साझेदारी हुई, क्योंकि हसरंगा ने तेज गति से 21 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। 

लेकिन रऊफ ने अपना तीसरा विकेट हसरंगा को आउट कर पूरा किया। इस बीच, राजपक्षे ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 20वां ओवर फेंकने आए नसीम ने एक छक्का और एक चौका समेत कुल 15 रन दिए, जिससे श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 170 रन पहुंच गया। 

राजपक्षे ने छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 45 गेंदों में 71 और चमिका करुणारत्ने ने 14 गेंदों में 14 नाबाद रन बनाए। दोनों के बीच 31 गेंदों में 54 रनों की अटूट साझेदारी हुई। अब पाकिस्तान को एशिया कप का खिताब अपने नाम करने के लिए 171 रनों की आवश्यकता होगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Asia Cup , Asia Cup 2022 , Asia Cup Final , Asia Cup 2022 Final , Bhanuka Rajapaksa , Wanindu Hasaranga , Pramod Madushan , Sri Lanka Vs Pakistan , Sri Lanka Vs Pakistan Final

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD