Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एसवाईएल पर अपना पक्ष स्पष्ट करें मुख्यमंत्री भगवंत मान : सांसद मनीष तिवारी

गांवों सँभालके, बड़ी व नंडियाली के विकास के लिए 15 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान

Manish Tewari, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 10 Sep 2022

Last updated on: Sep 10, 2022, 00:00 IST

श्री आनंदपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सतलुज यमुना लिंक नहर पर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। अलग-अलग गांवों सँभालके, बड़ी व नंडियाली के दौरे के दौरान वहां जनसभाओं को संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि पानी देने का सवाल तब पैदा होता है, जब पंजाब के पास अतिरिक्त पानी हो।

सांसद तिवारी ने कहा कि पंजाब सर्वोच्च न्यायालय और केंद्र सरकार के समक्ष हमेशा से दोहराता रहा है कि राज्य के पास अतिरिक्त पानी नहीं है, तो वह किसी अन्य को कैसे दे सकता है। इसके अलावा, पानी को लेकर रखा जा रहा मापदंड सही नहीं है। सांसद तिवारी ने कहा कि एसवाईएल को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि उनकी अस्पष्टता से लोगों में गलत संदेश जा रहा है।

इस दौरान सांसद तिवारी ने गांवों सँभालके, बड़ी व नंडियाली के विकास के लिए 5-5 लाख रुपये, 15 लाख रुपए की ग्रांट अपने संसदीय कोटे से देने का ऐलान किया और लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास को लेकर अपनी वचनबद्धता को एक बार फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि मोहाली काफी हद तक विकसित हो चुका है, लेकिन अभी भी कुछ गांवों में विकास की जरूरत है, जिस पर काम किया जा रहा है।

इन कार्यक्रमों में अन्य के अलावा मनजोत सिंह महासचिव पंजाब यूथ कांग्रेस, सरपंच मनफूल सिंह बाड़ी, चेयरमैन गुरविंदर सिंह, जगतार सिंह, नंडियाली के सरपंच गुरबिंदर सिंह, परमजीत सिंह सरपंच धरमगढ़, चरणजीत सिंह सरपंच अलीपुर, गांव संभालके के सरपंच अरविंद सिंह, पूर्व सरपंच चंद शर्मा, बलविंदर सिंह पंच, रंजीत सिंह पांच भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD