Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ब्रम शंकर जिम्पा ने जालंधर-होशियारपुर-धर्मशाला सडक़ की ख़स्ता हालत संबंधी नितिन गडकरी को पत्र लिखा

होशियारपुर के नज़दीक सडक़ को तुरंत ठीक करने की माँग

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar, Hoshiarpur, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 Sep 2022

Last updated on: Sep 09, 2022, 00:00 IST

राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जालंधर- होशियारपुर-धर्मशाला राष्ट्रीय सडक़ की बुरी हालत को तुरंत ठीक करने की माँग की है। उन्होंने कहा कि दो राज्यों को जोडऩे वाली यह एक महत्वपूर्ण सडक़ है, परन्तु होशियारपुर के नज़दीक बहुत से स्थानों से यह सडक़ बेहद टूटी हुई है। उन्होंने कहा कि सडक़ की मरम्मत को लेकर लोगों ने बहुत बार धरना दिया है और सडक़ हादसों में बहुत लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।  

उन्होंने कहा कि यह सडक़ पंजाब और हिमाचल प्रदेश को आपस में जोड़ती है। इसी सडक़ के द्वारा श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी जी, माता ज्वाला जी, माता कांगड़ा देवी जी, माता चामुंडा देवी जी, माता बगलामुखी जी और बाबा बालक नाथ जी जैसे अति महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए जाते हैं। आदमपुर एयरपोर्ट जाने के लिए भी इसी सडक़ का प्रयोग किया जाता है। जिम्पा ने कहा कि उत्तरी भारत के प्रसिद्ध पर्यटन शहर धर्मशाला और मैक्लॉडगंज जाने के लिए भी लाखों लोग इसी सडक़ का प्रयोग करते हैं।  

उन्होंने कहा कि इससे पहले पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह भी इस सडक़ की मरम्मत बाबत पत्र लिख चुके हैं, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। जिम्पा ने कहा कि पंजाब के लोक निर्माण विभाग द्वारा अलग से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र लिखकर इस सडक़ की टूटे स्थानों की मरम्मत के लिए विस्तार में लिखा जा चुका है।  उन्होंने ज़ोरदार माँग की कि इस सडक़ के महत्व को देखते हुए और होशियारपुर के नज़दीक सडक़ की बेहद ख़स्ता हालत को तुरंत ठीक करवाने के लिए केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को तुरंत निर्देश जारी करें।  

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar , Hoshiarpur , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD