Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

चोटिल Marcus Stoinis और David Warner न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Marcus Stoinis, David Warner, 3rd ODI, Australia Vs New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैर्न्‍स , 10 Sep 2022

Last updated on: Sep 10, 2022, 00:00 IST

चोटिल आलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस ऑस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे से शनिवार को टीम से बाहर हो गए जबकि ओपनर डेविड वार्नर को आगामी व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए उनके कार्यभार को संभालने के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है। 

साइड स्ट्रेन के कारण स्टॉयनिस न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे से बाहर हो गए हैं। स्टॉयनिस अब पर्थ लौटेंगे और भारत के दौरे से पहले फिट होने की पूरी कोशिश करेंगे। अगले सप्ताह ही ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा करना है। 

तेज गेंदबाज नाथन एलिस को उनकी जगह टीम से जोड़ा गया है। वहीं डेविड वॉर्नर भी वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आखिरी वनडे में नहीं खेलेंगे। इसका मतलब है कि कप्तान आरोन फिंच को अपने आखिरी वनडे मैच के लिए एक नया जोड़ीदार तलाशना होगा। 

मार्नस लाबुशेन यह जि़म्मेदारी संभाल सकते हैं। दूसरे वनडे में आराम करने वाले कैमरन ग्रीन भी तीसरे वनडे के लिए टीम में वापस आ सकते हैं। इससे पहले मिचेल मार्श भी एड़ी की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए थे। 

हालांकि कहा जा रहा है कि वह भी फिट होकर भारत दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्टॉयनिस और मार्श पिछले साल टी20 विश्व कप विजेता टीम के प्रमुख सदस्य थे। इस विश्व कप से पहले भी टीम उन्हें पूरी तरह फिट देखना चाहेगी।रविवार का मैच ओपनर आरोन फिंच का इस फॉर्मेट में आखिरी मैच होगा जिसके बाद वह वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Marcus Stoinis , David Warner , 3rd ODI , Australia Vs New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD