Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

छात्रों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : सरवीण चौधरी

वार्षिकोत्सव पर शिरकत कर सरवीण ने रेहलु में नवाजे होनहार

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

छात्रों को गुणात्मक शिक्षा, सुगमता और घर के नजदीक उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा के साथ-साथ स्कूलों के भवनों और अन्य शिक्षण सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने  राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेहलु के वार्षिकोत्सव में लोगों को संबोधित करते हुए दी। 

साथ ही बच्चों को वार्षिक उत्सव की बधाई दी । सांस्क्रतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों  ब्च्चों को 8 हज़ार देने की घोषणा की। सरवीण ने  कहा कि प्रदेश के सरकारी संस्थान छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवा रहे हैं और सरकार  भी शिक्षण संस्थानों उच्च सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि अनुभवी अध्यापक बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

सरवीण ने कहा कि अध्यापक अपने छात्रों को बड़ा और काबिल बनाने के साथ-साथ अच्छा और श्रेष्ठ इंसान भी बनाये ताकि यह अपने परिवार और देश की चिंता भी करें। 

उन्होंने कहा कि अध्यापक छात्रों को शिक्षा के साथ नैतिकता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का ज्ञान भी अवश्य दें।  सरवीण ने गड़प्पा खड्ड  नज़दीक गोज्जु स्कूल  में  पुल बनाने पर 40 .00 लाख , राजकीय उच्च विद्यालय दरगेला  4 क्लास रूम  बनाने के  लिए 56 लाख , बसनूर में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने के लिए 30 लाख तथ नाबार्ड के अंतर्गत  गड़प्पा मोड़ बागड़ू बसनूर से पोहाड़ा  सड़क पर 3.50 करोड़  रुपये व्यय किये जायँगे ।इ

सके अलावा 18.00 लाख   रेहलु दरगेला पलवाला  सड़क , 15 लाख  हरिजन बस्ती से दुर्गेला संपर्क सड़क , रघुबीर शर्मा के घर तक ई इंटरलॉक टायल 4  लाख , 10 लाख राजकीय उच्च विद्यालय में एक  क्लास रूम  तथा 3 लाख  दुर्गेला में  युवक मण्डल भवन बनाने के लिये  व्यय किये गए  । ये सब कार्य पूर्ण हो चुके हैं ।

गाँव बलड़ी  में सम्पर्क सड़क की सीसी पेवमेन्ट पर 10 लाख तथा  इसपर पुलिया बनाने पर 4 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे । सरवीण ने अपने संबोधन  में बताया कि पेयजल योजना रेहलु रैत नेरटी पर 130 लाख,  बहाव सिंचाई योजना रेहलु नागन कुहल के निर्माण पर 152 लाख रुपये व्यय किये गए । 

इसके अलावा शाहपुर विधानसभा के अन्तर्ग पेयजल स्त्रोतों के सुधार के लिए 36.25 करोड़ रु खर्च किये जायँगे । मन्त्री महोदया ने बताया कि  हिमाचल के इतिहास में ये पहली बार हुआ है शाहपुर आई टी आई में सी टी आई  की कक्षाएं शुरू हो रही हैं  जिसमें ड्राफ्ट्समैन के कोर्स होंगे । इस से पूर्व लोगों को ये कोर्स करने के लिए बाहर के ज़िलों में जाना पड़ता था।

इसके उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने रेहलु में लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए ।

इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य रिशु सम्बयाल  ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा बच्चों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए।

इस अवसर पर एक्सईएन विद्युत सन्दीप चौधरी, एसडीओ जल्शक्ति अनिल कुमार , जेई लोकनिवि अग्नेश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी, शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री अमरीश परमार, चेयरमैन विजय, पूर्व बीडीसी चेयरमैन अश्विनी चौधरी, प्रधानचार्य लदवाड़ा अजय आचार्य, प्रधान रेहलु सीमा, प्रधान लड़वाड़ा योग राज चड्ढा ,प्रधान गोरडा सुनीता, प्रधान भनाला सुषमा ,उपप्रधान जन्म सिंह, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधी, विभिन्न विभागों से आए अधिकारी व कर्मचारी, स्कूली बच्चे, बच्चों के अभिवावक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD