Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुजरात में नेशनल गेम्स में भाग नहीं लेंगे Neeraj Chopra, अगले मेगा इवेंट की करेंगे तैयारी

Sports News, More Sports, Neeraj Chopra, National Games, Javelin Thrower, Neeraj Chopra Javelin Thrower
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Sep 2022

Last updated on: Sep 09, 2022, 00:00 IST

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा इस महीने के अंत में गुजरात में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों में भाग नहीं लेंगे, क्योंकि वह आराम करना चाहते हैं और 2023 में होने वाले मेगा इवेंट की तैयारी करना चाहते हैं। 

नेशनल गेम्स 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच गुजरात के छह शहरों गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में होंगे। सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 8000 खिलाड़ियों के 36 खेलों में भाग लेने की उम्मीद है। 

चोपड़ा ने गुरुवार को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में भाला फेंक का खिताब 88.84 के थ्रो के साथ जीतकर 2022 सीजन का अंत किया और डायमंड लीग फाइनल ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। ज्यूरिख में अपनी जीत के बाद चोपड़ा ने कहा, "वर्ष की शुरूआत में मेरे कार्यक्रम के अनुसार, यह सत्र की मेरी आखिरी प्रतियोगिता थी। 

मैंने हाल में एशियाई खेलों में भाग लिया होता, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। इसलिए, मेरा सत्र ज्यूरिख कार्यक्रम के साथ समाप्त होता है। नेशनल गेम्स के लिए हाल ही में तारीखों की घोषणा की गई थी। मैंने अपने कोच से परामर्श किया है और उन्होंने मुझे सलाह दी है कि मैं इसे आराम करने के लिए छोड़ दूं और अगले साल एक महत्वपूर्ण सत्र की तैयारी करूं।"

हालांकि गुरुवार को समाप्त हुआ अंतर्राष्ट्रीय सत्र चोपड़ा के लिए काफी सफल और संतोषजनक रहा। 24 वर्षीय एथलीट ने अमेरिका के ओरेगॉन में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीता था, जिसके बाद उन्हें मामूली चोट लगी थी, जिसके कारण बमिर्ंघम में राष्ट्रमंडल गेम्स से उन्हें बाहर होना पड़ा था। 

इसलिए, घरेलू आयोजन के लिए सीजन बढ़ाने की उनकी उत्सुकता समझ में आती है। चोपड़ा अगले सीजन के लिए आराम करना और तैयारी करना चाहते हैं, जिसमें विश्व चैम्पियनशिप 2023 है, जो 19 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक बुडापेस्ट, हंगरी में होने वाली है और एशियाई खेल जो सितंबर में चीन के हांगझाऊ में आयोजित होने वाले हैं। 

पेरिस 2024 के लिए क्वालीफिकेशन प्रोग्राम भी अगले साल से शुरू होगा और ओलंपिक से पहले अच्छी लय बनाना हमेशा अच्छी बात होती है।

 

Tags: Sports News , More Sports , Neeraj Chopra , National Games , Javelin Thrower , Neeraj Chopra Javelin Thrower

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD