Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया

 

China में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 हुई, 35 लापता

Hadsa World, Hadsa, China, Beijing, Earthquake, Magnitude Earthquake
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 09 Sep 2022

Last updated on: Sep 09, 2022, 00:00 IST

चीन के सिचुआन प्रांत के लुडिंग काउंटी में इस सप्ताह के शुरू में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप में कुल 86 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव मुख्यालय ने कहा कि मरने वालों में गंजी तिब्बती स्वायत्त प्रान्त में 50 और यान शहर में 36 अन्य मारे गए हैं। 

सिचुआन प्रांतीय सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, उसके बचाव बलों ने सोमवार को आए भूकंप में फंसे 1,500 से अधिक लोगों को खोजा और बचाया और 5,782 अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विभाग ने भूकंप राहत प्रयासों में शामिल होने के लिए 1,695 पुलिस अधिकारियों और सहायक कर्मियों को जुटाया है, और भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में यातायात में मदद के लिए 2,300 से अधिक अन्य लोगों को भेजा है।

एक स्कूल के खेल के मैदान को एक हेलीपैड में तब्दील कर दिया गया है जो एक ही समय में दो हेलीकाप्टरों को समायोजित कर सकता है। बचाव कार्यों में सहायता के लिए मानव रहित हवाई वाहन और 5जी से जुड़ी एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। 

स्टेट ग्रिड सिचुआन इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अनुसार, लुडिंग में लगभग 80 प्रतिशत प्रभावित उपयोगकतार्ओं को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कंपनी ने कहा कि भूकंप ने 57 बिजली पारेषण लाइनों के संचालन को रोक दिया और 10 सब-स्टेशनों को बंद कर दिया है, जिससे लगभग 40,000 उपयोगकर्ताओं की बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है।

 

Tags: Hadsa World , Hadsa , China , Beijing , Earthquake , Magnitude Earthquake

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD