Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पूर्व अफगान क्रिकेट प्रमुख की Shoaib Akhtar को चेतावनी: अगली बार बात को राष्ट्र पर मत लेना

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shoaib Akhtar, Shafiq Stanikzai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शारजाह , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी शफीक स्तानिकजई के बीच सोशल मीडिया पर दोनों टीमों के प्रशंसकों के बुधवार को मैच के उपरांत भिड़ने के बाद तीखी नोक झोंक हो गयी। 

पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने सुपर फोर का रोमांचक मुकाबला खेला जिसमें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने आखिरी ओवर में पहली दो गेंदों पर छक्के मारकर अपनी टीम को एक विकेट से जीत दिलाई। 

हालांकि मैच के बाद कुछ अप्रिय घटना देखने को मिली जब अफगान प्रशंसकों ने हार से निराश होकर पाकिस्तानी समर्थकों पर हमला कर दिया। अख्तर ने एक वीडियो साझा करते हुए, जिसमें अफगान प्रशंसक कुर्सियां तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं, लिखा, "यह अफगान प्रशंसक कर रहे हैं। 

उन्होंने पहले भी ऐसा कई बार किया है। यह एक मैच है और इसे सही भावना में खेला जाना चाहिए। शफीक स्तानिकजई आपके दर्शकों और खिलाड़ियों की अभी कुछ चीजें सीखने की जरूरत है यदि आप खेल में आगे बढ़ना चाहते हो।"

इसका जवाब देते हुए शफीक स्तानिकजई ने लिखा, "आप दर्शकों की भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर सकते और ऐसी घटनाएं विश्व क्रिकेट में कई बार हुई हैं। आप कबीर खान, इंजमाम भाई और राशिद लतीफ से पूछें कि हमने उनके साथ कैसा व्यवहार किया। मैं आपको एक सलाह देना चाहता हूं कि अगली बार बात को राष्ट्र पर मत लेना।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shoaib Akhtar , Shafiq Stanikzai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD