Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हमारे गेंदबाजों ने आखिरी ओवर में फिनिश नहीं किया : अफगान कप्तान Mohammad Nabi

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Asia Cup 2022, Mohammad Nabi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शारजाह , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान से बुधवार को मिली एक विकेट की हार के बाद कहा कि उनके गेंदबाज आखिरी ओवरों में योजना के अनुसार अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को आखिरी 10 गेंदों में 20 रन की जरूरत थी और उसके दो विकेट शेष थे। 

पाकिस्तान के 10वें नंबर के बल्लेबाज नसीम शाह ने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के मारकर अपनी टीम को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले फाइनल में पहुंचा दिया। नबी ने बुधवार रात मैच के बाद कहा, "पाकिस्तान के रहते मैच हमेशा रोमांचक होता है। 

हमने गेंदबाजों को दो विकल्प दे रखे थे-धीमी गेंद और यॉर्कर-लेकिन अफसोस की बात है कि हम इसे निष्पादित नहीं कर पाए और मैच को अच्छे ढंग से समाप्त नहीं कर पाए।"अफगान कप्तान ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने 130 के लक्ष्य का पीछा करने को आखिरी ओवर तक ले जाकर अच्छा किया लेकिन वे अपने काम को फिनिश नहीं कर पाए। 

नबी ने कहा, "निश्चित रूप से हमारे गेंदबाजों और फील्डरों ने कमाल का प्रदर्शन किया। हालांकि एक बार फिर से हम मैच को फिनिश में सफल नहीं हो पाए। इस मैदान पर 130 जैसे लक्ष्य का पीछा करना भी आसान नहीं है। 

हम कोशिश कर रहे थे कि ज्यादा से ज्यादा डॉट गेंदें डाली जाए। अंतिम ओवर में मैंने अपने गेंदबाज फजलहक फारूकी से कहा था कि या तो आप परफेक्ट यॉर्कर डालिए या फिर आप धीमी गति की बाउंसर डालिए।''

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Asia Cup 2022 , Mohammad Nabi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD