Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च होंगे 10 करोड़ 59 लाख : सरवीण चौधरी

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

समेकित महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर कांगड़ा जिला में चालू वित वर्ष में दस करोड़ 59 लाख रूपये का बजट में प्रावधान किया गया है जिसमें से अब तक साढ़े चार करोड़ रूपये व्यय किए जा चुके हैं जबकि 8737 पात्र महिलाओं को लाभाविंत किया है। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने वीरवार को डीआरडीए के सभागार में आयोजित जिला कल्याण समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं के तहत शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए तेजी के साथ कार्य किया जाए ताकि पात्र लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि समेकित महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, शगुन योजना, मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना, महिलाओं को स्वयं रोजगार सहायता, बेटी है अनमोल योजना तथा विधवा पुनर्विवाह योजनाएं आरंभ की गई हैं। 

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के सुचारू कार्यान्वयन के लिए नियमित तौर पर समीक्षा बैठकें आयोजित किए जाएं ताकि कोई भी पात्र महिला योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीण स्तर पर प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को भी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए ताकि अपने अपने क्षेत्रों में लोगों को इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा सके।

इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की सुचारू मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है इसके साथ ही प्रत्येक तिमाही में समीक्षा भी की जा रही है ताकि समयबद्व योजनाओं का क्रिर्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए विभिन्न योजनाओं के तहत अर्जित उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD