Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आफताब शिवदासानी, आयशा खान व सिंगर अफ़साना खान का खूबसूरत म्युज़िक वीडियो "तावीज़" बीसीसी म्युज़िक फैक्ट्री से हुआ लांच

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Taveez, Aftab Shivdasani, Ayesha Khan, Titliya Varga, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

म्युज़िक वीडियो के ट्रेंड को देखते हुए बॉलीवुड स्टार्स भी अल्बम में काम करने लगे हैं। बॉलीवुड में ढेरों हिट फिल्में देने वाले आफताब शिवदासानी, आयशा खान और हीर पर फिल्माया गया एक खूबसूरत म्युज़िक वीडियो "तावीज़" बीसीसी म्युज़िक फैक्ट्री के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज हुआ है। अफ़साना खान द्वारा गाए हुए इस सांग को मुम्बई के पीवीआर आइकॉन में भव्य रूप से लांच किया गया, जहां आफताब शिवदासानी, आयशा खान, अफ़साना खान, गीतकार यंगवीर, संगीतकार गोल्डबॉय, कोरियोग्राफर  तनिश शर्मा, गीतकार साज और बीसीसी म्युज़िक के फाउंडर मनीष शर्मा मौजूद रहे। गाना काफी खूबसूरती से फ़िल्माया गया है, जिसमे काफी डांसर्स, कोरियोग्राफी, लोकेशन्स का कमाल नजर आता है।

बता दें कि लोकप्रिय गीत 'तितलिया वरगा' गाने वाली सिंगर और बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं अफसाना खान बहुत कम समय मे अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर छा गई हैं। पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने कई लगातार हिट गाने दिए हैं और अब तावीज़ लेकर आई हैं जो लोगों के दिलों से कनेक्ट कर रहा है।

सांग लांच पर मीडिया से बात करते हुए ऎक्टर आफताब शिवदासानी ने कहा कि मैंने कई वर्षों से कोई म्युज़िक वीडियो नहीं किया था जब इस गाने का ऑफर मेरे पास आया तो मैंने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया, क्योंकि इसमें खूबसूरत गीत संगीत है, अमेजिंग गायकी है, कमाल की लोकेशन है, भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। फिर इसका टाइटल भी मुझे काफी आकर्षक लगा।काफी खूबसूरत, गहरा और अर्थपूर्ण टाइटल है। इसके शब्द बहुत ही रिलेट करने वाले हैं। जब आप गाना देखेंगे तो तावीज टाइटल क्यों रखा गया है, समझ मे आएगा।"

गाने में आफताब दाढ़ी के लुक में डैशिंग दिख रहे हैं, आजकल वह रियल लाइफ में भी हल्की दाढ़ी रखे हुए हैं। एक सवाल के जवाब में  आफताब ने कहा कि मेरा ये लुक इस गाने में बिल्कुल फिट हो रहा है। गाना बहुत ही खूबसूरत है, कमाल का रेस्पॉन्स मिल रहा है। 

सांग में आफताब के अपोजिट फीमेल लीड प्ले कर रही आयशा खान ने बताया कि जब आप गाना देखेंगे तो जस्टिफाई हो जाएगा कि इसका नाम तावीज क्यों रखा गया है। हर किसी की जिंदगी में कभी न कभी ऐसा मौका आता है कि किसी की नजर लग जाती है और वह तावीज पहनने के बारे में सोचता है। अब जब भी लोग तावीज शब्द सुनेंगे तो उन्हें यह गाना याद आएगा। 

मैं आफताब शिवदासानी के काम को देखती आ रही हूं। इस गाने में मेरे लिए सबसे हेल्पफुल बात यही रही कि आफताब सर मेरे साथ थे। मैं हर मामले में उनसे पूछकर राय लेती रहती थी। उनका एक्सपीरियंस मेरे लिए बहुत बड़ा प्लस पॉइंट रहा है। 

बीसीसी म्युज़िक फैक्ट्री के फाउंडर मनीष शर्मा ने कहा कि आफताब अमेजिंग एक्टर होने के साथ वन्डरफुल ह्यूमन बीइंग हैं। उन्होंने इस गाने में काम करने के लिए हां कहा यह हमारे लिए, हमारी म्युज़िक कंपनी के लिए बड़ी बात है। उम्मीद है कि गाना सबको पसन्द आएगा।

आफताब ने आगे कहा कि संगीत के क्षेत्र में हर दौर का एक अलग टेस्ट होता है। नब्बे के दौर में मेलोडी बहुत चलती थी। मेरा मानना है कि मेलोडी हर दौर में चलती है। आज हर किस्म के अलग टाइप के गाने बन रहे हैं, मगर मेलोडी हमेशा ज़िंदा रहने वाली चीज है।मेलोडियस गाने लोगों के जेहन में हमेशा रहते हैं। मैं भाग्यशाली हूँ कि मुझे अपने कैरियर में इतना सारा काम करने का मौका मिला। जितना आपको अनुभव मिलता है आप उतने बेहतर होते जाते हैं। बतौर एक्टर मैं कैसे ग्रो कर सकता हूँ, यह अनुभव से सम्भव हुआ है, मैं अपने कैरियर ग्राफ के लिए तमाम फैंस और सिनेमा लवर्स का शुक्रगुजार हूं। मैं आगे भी अच्छे लोगों के साथ काम करते रहना चाहता हूं। हर इंडस्ट्री में अच्छे और बुरे लोग मिलते हैं लेकिन आप अच्छे कर्म करते जाएं बेहतर परिणाम मिलेगा। 

सिंगर अफ़साना खान ने बताया कि आफताब शिवदासानी काफी साल से मेरे फेवरेट एक्टर हैं। आएशा खान भी जबर्दस्त ऎक्ट्रेस हैं। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री कमाल लग रही है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Taveez , Aftab Shivdasani , Ayesha Khan , Titliya Varga , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD