Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया ने कोको गॉफ को हराया, Semifinal में रखा कदम

Sports News,Tennis, Tennis Player, Coco Gauff, Caroline Garcia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयार्क , 07 Sep 2022

Last updated on: Sep 07, 2022, 00:00 IST

फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया ने 12वीं सीड अमेरिका की कोको गॉफ को 6-3, 6-4 से हराकर पहली बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में कदम रखा। गार्सिया की यह लगातार 13वीं सीधी जीत है। 17वीं सीड गार्सिया ने किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहली बार प्रवेश किया है और अपनी जीत के क्रम को 13 मैच पहुंचा दिया है जो सिनसिनाटी में उनकी जीत से शुरू हुआ था। 

28 वर्षीय गार्सिया का सेमीफाइनल में मुकाबला पांचवें नंबर की औंस जाबौर से गुरूवार को होगा। 2017 के बाद से अपना पहला ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल खेल रही गार्सिया ओपन युग में यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी फ्ऱांसिसी खिलाड़ी बन गयी हैं। 

उनसे पहले यह उपलब्धि एमिली मोरेस्मो (2002 और 2006) और मैरी पियर्स (2005) को हासिल थी। वह 2005 के बाद से यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने पहली फ्ऱांसिसी महिला बनने का प्रयास करेंगी।गॉफ इस मुकाबले में जीत की दावेदार मानी जा रही थीं। 

उन्होंने पिछले दोनों मौकों पर गार्सिया को हराया था। गार्सिया ने मैच को एक घंटे 37 मिनट में समाप्त किया। उन्होंने 24 विनर्स लगाए जबकि गॉफ के रैकेट से 18 विनर्स ही निकले। ट्यूनीशिया की औंस जाबौर ने ऑस्ट्रेलिया की अजला टोमलजानोविक को 6-4, 7-6 (4) से हराया और यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्ऱीकी महिला बनने का इतिहास रच दिया। 

जाबौर डब्लूटीए फाइनल्स की रेस में नंबर दो पर हैं और न्यूयार्क में पांचवीं सीड हैं। यह उनकी वर्ष की 43वीं जीत थी। केवल नंबर एक पोलैंड की इगा स्वीयातेक ने उनसे ज्यादा मैच जीते हैं। वह इस वर्ष विम्बलडन फाइनलिस्ट भी रही हैं।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Coco Gauff , Caroline Garcia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD