Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला से उनके गुरूग्राम स्थित आवास पर की मुलाकात

इस दौरान देश और प्रदेश के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई और तीसरे मोर्चे को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श हुआ

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar, Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Sep 2022

Last updated on: Sep 06, 2022, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला से उनके गुरूग्राम स्थित आवास पर मुलाकात की। उनके साथ जनता दल (यू) के महासचिव केसी त्यागी और इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी भी उपस्थित रहे। इस दौरान देश और प्रदेश के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई और तीसरे मोर्चे को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श हुआ। 

इनेलो सुप्रीमो ने नीतीश कुमार को सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इनेलो सुप्रीमो की बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से फोन पर बात भी करवाई और उन्होंने 25 सितंबर को होने वाली सम्मान दिवस रैली का न्यौता दिया जिसे तेजस्वी यादव ने स्वीकार कर लिया। 

वहीं तीसरे मोर्चे के लिए इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं।इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा से लोग बेहद परेशान हो चुके हैं और भाजपा के खिलाफ माहौल बनना शुरू हो गया है और इसकी बानगी स्वर्गीय जननायक चौधरी देवी लाल जी की जयंती पर 25 सितंबर को फतेहाबाद में होने वाली सम्मान दिवस रैली में देखने को मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि  अब समय आ गया है जब सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने एक साल पहले ही तीसरे मोर्चे के गठन के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। अब नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने के बाद तीसरे मोर्चे की कवायद तेज हो गई है। इसी संदर्भ में उन्होंने अगस्त माह में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल से भी मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से भी तीसरे मोर्चे के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा और वो जल्द ही उनसे मुलाकात करेंगे और रैली में आने का निमंत्रण देंगे। स्वर्गीय जननायक देवी लाल जयंती पर होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए वो स्वयं चंद्रबाबू नायडू, फारूक अब्दुल्ला, ममता बनर्जी को निजी तौर पर मिलकर न्यौता देंगे। 

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar , Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD