Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें झूठे केस में फंसाने एवं पुलिस पर मारपीट के आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 96वें दिन जिला फतेहाबाद में पहुंची मर्यादित होगा अगर बालपन, सहज सुखी होगा फिर जीवन विधायक लाभ सिंह उगोके पर प्रताप बाजवा के विवादित बयान की 'आप' ने की निंदा, कहा - यह पंजाब के दलित समाज का अपमान विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी समझें अपनी जिम्मेदारी - किशोरी लाल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का न्योता दिया दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम हुआ जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग के साथ मुकम्मल करने के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए

 

फाजिल्का के किसानों को बड़ी राहत, सीएम मान ने की 2020 से लंबित 32.5 करोड़ रुपये मुआवजे की घोषणा

सीएम मान ने खेतों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए मौजूदा ड्रेनेज सिस्टम को भी बदलने की घोषणा की

Jagdeep Kamboj, Narinder Pal Singh Sawna , Amandeep Singh Goldy Musafir, Amandeep Singh Goldy, Balluana Fazilka ,Abohar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Sep 2022

मान सरकार ने 2020 में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई कपास की फसल के लिए 32.5 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी करने की घोषणा की है। किसान पिछले दो साल से मुआवजा की मांग कर रहे थे लेकिन पिछली पिछली सरकार के दौरान यह मामला लंबित पड़ा हुआ था। 

इस बात का खुलासा आम आदमी पार्टी (आप) के जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी, फाजिल्का से विधायक नरिंदर पाल सिंह सवाना और बलुआना से विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने मंगलवार को यहां पंजाब भवन में प्रेस वार्ता के दौरान किया।इस फैसले को फाजिल्का जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत बताते हुए जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज ने कहा कि हजारों किसानों का आर्थिक बोझ कम होगा, जो पिछले दो साल से अपनी क्षतिग्रस्त फसल के मुआवजे का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किसानों के लिए एक बड़ा उपहार है क्योंकि जिले के अबोहर, अरनीवाला और जलालाबाद ब्लॉक में बाढ़ से बड़ी क्षति के बाद कई किसानों ने अपने मुआवजे के इंतजार में आत्महत्या कर ली थी, लेकिन पिछली सरकार ने कर्ज में डूबे किसानों की कोई भरपाई नहीं की थी।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कई मौकों पर मुआवजा जारी करने का वादा किया था, यहां तक कि किसानों ने कांग्रेस के शासन के दौरान कपास की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन सीएम मान ने तुरंत दो साल का मुआवजा देने का फैसला किया, जो दर्शाता है कि आप सरकार किसान समर्थक सरकार है।

उन्होंने कहा कि कुल 32.5 करोड़ रुपये में से 28 करोड़ रुपये का नुकसान फसलों को हुआ है जबकि शेष 4 करोड़ रुपये का नुकसान अन्य घरों व प्रतिष्ठानों को हुआ है।बलुआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर विचार करने और उन्हें बोझ मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद दिया और कहा कि उनका निर्वाचन क्षेत्र 2020 में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ था।

गोल्डी मुसाफिर ने कहा कि फाजिल्का जिले में हर साल बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है जिसके कारण हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो जाती है, लेकिन पिछली सरकारों ने इसके समाधान के लिए कुछ नहीं किया। अब सीएम मान ने फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान के लिए मौजूदा जल निकासी व्यवस्था को बदलने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा जिले भर के किसानों को नहर का पानी भी दिया जाएगा।

 

Tags: Jagdeep Kamboj , Narinder Pal Singh Sawna , Amandeep Singh Goldy Musafir , Amandeep Singh Goldy , Balluana Fazilka , Abohar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD