Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

दो युवकों को सांप ने डंसा तो गांववालों ने तीन महिलाओं को डायन बता मौत के घाट उतारा

Crime News, Crime News India, Ranchi, Ranchi News, Jharkhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 05 Sep 2022

Last updated on: Sep 05, 2022, 00:00 IST

दो दिनों में गांव के दो युवकों को सांप ने डंस लिया तो इसके लिए गांव की तीन महिलाओं को डायन करार देकर मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात झारखंड की राजधानी रांची से 50 किलोमीटर सोनाहातू थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव की है। 

वारदात की खबर मिलने पर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो सैकड़ों महिलाओं ने उन्हें गांव में घुसने से रोक दिया। बाद में अतिरिक्त फोर्स मंगाकर पुलिस गांव में दाखिल हुई। मारी गई दो महिलाओं के शव बरामद कर लिये गये हैं, जबकि एक अन्य के शव की तलाश जारी है। 

वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। डायन बताकर मारी गई महिलाओं की पहचान ढोली देवी (60 वर्ष) और राइलू देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है। लापता महिला का नाम आलोमनी देवी है। 

खबर है कि उसकी भी हत्या कर लाश फेंक दी गयी है। बताया गया कि बीते 1 सितंबर की रात सांप के डंसने से 18 वर्षीय राजकिशोर सिंह मुंडा की मौत हो गयी थी। इसके अगले ही दिन 19 वर्षीय ललित मुंडा को भी सांप ने डंस लिया। 

हालांकि उसे सही वक्त पर इलाज से बचा लिया गया। सर्पदंश के इलाज के नाम पर गांव के लोगों ने तंत्र-मंत्र करने वाले ओझा को बुलाया था। उसी ने इन दोनों घटनाओं के लिए गांव की तीन महिलाओं को जिम्मेदार बताया। 

इसके बाद गांव के लोगों ने बैठक कर तीनों को मौत के घाट उतारने का फैसला किया। तीनों महिलाओं को पास की पहाड़ी के पास ले जाया गया और पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। वारदात की खबर मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो गांव के सारे पुरुष फरार हो गये, जबकि महिलाओं ने पुलिस को रोकने की कोशिश की। 

पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Ranchi , Ranchi News , Jharkhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD