Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Virat Kohli को ब्रेक की जरूरत थी : Ravi Shastri

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Asia Cup, Asia Cup 2022, Virat Kohli, India Vs Pakistan, Ind Vs Pak, Ravi Shastri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 04 Sep 2022

Last updated on: Sep 04, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि स्टाइलिश बल्लेबाज विराट कोहली एशिया कप 2022 के लिए डेढ़ महीने के ब्रेक से वापसी करने के बाद काफी शांत दिख रहे हैं। शास्त्री ने कहा कि कोहली ने भारत के इंग्लैंड दौरे के समाप्त होने के बाद एक ब्रेक लिया था, जो उनके लिए बहुत जरूरी था। 

कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं बनाया है और लंबे समय तक खराब फॉर्म से गुजरने के बाद भारत के पहले ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान पर रोमांचक पांच विकेट की जीत में महत्वपूर्ण 35 रन के साथ एशिया कप 2022 की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने हांगकांग पर भारत की दूसरी ग्रुप ए जीत में नाबाद 59 रन बनाए।

शास्त्री ने कहा, "विराट कोहली बहुत शांत दिख रहे हैं, उन्हें उस ब्रेक की जरूरत थी। जब आप मानसिक रूप से थके हुए होते हैं, तो आप अपने खिलाफ लड़ रहे होते हैं। आपका शरीर और दिमाग आपको अलग-अलग करने के लिए कहता है, लेकिन आप इसे नहीं मानते हो। ब्रेक से उन्हें मदद मिल सकती थी। 

तथ्य यह है कि उन्होंने मैदान पर कुछ समय बिताया, इससे भी उन्हें मदद मिलेगी।"इस बीच, पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने दोनों टीमों के प्रशंसकों से आग्रह किया कि मैच के अंत में परिणाम चाहे जो भी हो, गलत व्यवहार ना करें। उन्होंने कहा,हम विशेषज्ञों को भारत और पाकिस्तान दोनों के प्रशंसकों को सुझाव देना होगा। 

टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी, और वे अपना 100 प्रतिशत देंगी। लेकिन अंत में, यह क्रिकेट का खेल है। किसी की हार होगी, तो किसी की जीत।"उन्होंने आगे कहा, "दुर्भाग्य से कोई भी टीम किस्मत से हारती जीतती है तो, अगली बार बेहतर करने की कोशिश करती है। जो टीम अच्छा खेलती है, तो जीतती है। हम (प्रशंसक) उनको कहना चाहते हैं, आपकी टीम जीते चाहे हारे समर्थन और साथ ना छोड़े। 

हमें खुद को फिर से प्रेरित करना होगा। इसलिए यह दोनों टीमों के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"शास्त्री ने अकरम की टिप्पणियों पर सहमति जताई है, यह मानते हुए कि भारत-पाकिस्तान प्रतियोगिता काफी बड़ी प्रतियोगिता मानी जाती है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Asia Cup , Asia Cup 2022 , Virat Kohli , India Vs Pakistan , Ind Vs Pak , Ravi Shastri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD