Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

शिक्षा विभाग की नई पहल के अधीन जालंधर जिले के 1379 स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक मिलनी हुई

डिप्टी कमिशनर ने सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल ,नेहरू गार्डन में माता-पिता से की बातचीत, अन्य सुधारो के लिए मांगे सुझाव

DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 03 Sep 2022

Last updated on: Sep 03, 2022, 00:00 IST

शिक्षा विभाग की नई पहल के अधीन शनिवार को जालंधर जिले और राज्य के अन्य हिस्सों में 'अभिभावक-शिक्षक' मिलनी आयोजित की गई। माता-पिता द्वारा मिलनी का स्वागत किया गया, जहाँ उन्हें अपने बच्चों के प्रदर्शन के साथ-साथ सरकारी स्कूलों में आयोजित शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली। 

मिलनी वाले स्थानों पर वोकेशनल छात्रों द्वारा फैशन डिजाइनिंग, कला एवं शिल्पकारी सहित विभिन्न स्टाल लगाए गए। इसके अलावा स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए सैल्फी कार्नर भी लगाए गए थे।डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने स्थानीय सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल, नेहरू गार्डन का दौरा करते हुए छात्राओं के माता-पिता से भी बातचीत की।

डिप्टी कमिशनर ने नेहरू गार्डन स्कूल का दौरा करते हुए उपस्थित अभिभावकों के साथ बातचीत की और कहा कि यह पहल शैक्षणिक प्रगति के लिए मौजूदा शिक्षण सुविधाओं और सह-शैक्षिक सहयोग और अन्य पहलुओं के विकास के विशलेषण के लिए की गई है। उन्होंने मौजूदा प्रणाली को और अधिक कुशल बनाने के लिए माता-पिता के साथ-साथ छात्रों से भी बहुमूल्य सुझाव मांगे।

कुछ अभिभावकों के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी कमिशनर ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन जहां भी जरूरत होगी, आवश्यक सुधार करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा ताकि छात्रों का विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने परिसर में स्कूली छात्रों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का भी दौरा किया।

इससे पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी और स्कूल प्रिंसीपल गुरिंदरजीत कौर ने डिप्टी कमिशनर के स्कूल पहुंचने पर उनका स्वागत किया।बता दे कि ये अभिभावक-शिक्षक मीटिंग कुल 1379 विद्यालयों में आयोजित की गई, जिनमें 160 सरकारी सीनियर सकैंडरी, 125 सरकारी हाई स्कूल, 154 सरकारी मिडल स्कूल तथा 940 सरकारी प्राईमरी स्कूल  शामिल है।

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD