Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू 20 फीट नीचे गिरी, एक की मौत

Hadsa, Hadsa India, Noida, Accident, Road Accident, Uttar Pradesh, Yamuna Expressway
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 03 Sep 2022

Last updated on: Sep 03, 2022, 00:00 IST

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार असंतुलित होकर करीब 20 फीट नीचे गिरकर पलट गई। बीएमडब्ल्यू पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति को मौत हो गई है, जबकि एक को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

नोएडा के थाना दनकौर का मामला है ये। कार में सवार दोनो व्यक्ति हरियाणा के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना दनकौर क्षेत्रांतर्गत सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास एक बीएमडब्ल्यू कार नंबर एचआर 22 एम 0003 से दो व्यक्ति भरत व गौरव नोएडा से आगरा की ओर यमुना एक्सप्रेसवे से जा रहे थे। 

किलोमीटर संख्या 11 के पास अत्यधिक गति के कारण कार अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में कार चालक भरत की मृत्यु हो गई व घायल गौरव का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है। 

दोनों व्यक्ति बहादुरगढ़ हरियाणा के होना बताया जा रहा है। थाना दनकौर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Noida , Accident , Road Accident , Uttar Pradesh , Yamuna Expressway

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD