Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

West Indies के लीजेंड ब्रायन लारा सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच नियुक्त

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Brian Lara, IPL, Sunrisers Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 03 Sep 2022

Last updated on: Sep 03, 2022, 00:00 IST

वेस्ट इंडीज के लीजेंड ब्रायन लारा को शनिवार को 2016 के आईपीएल चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। लारा 2022 के आईपीएल सत्र में सनराइजर्स टीम के रणनीति सलाहकार और बल्लेबाजी कोच थे। 

लारा सनराइजर्स हैदराबाद के साथ प्रमुख कोच के रूप में टॉम मूडी की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। लारा का किसी भी टी20 टीम के मुख्य कोच के रूप में यह उनका पहला काम होगा। फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया पर कहा, "आगामी आईपीएल सत्र के लिए क्रिकेट लीजेंड ब्रायन लारा हमारे मुख्य कोच होंगे।"

मूडी और हैदराबाद दोनों ने करार को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। मूडी को हाल ही में जनवरी 2023 से शुरू हो रही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आईएलटी20 में डेजर्ट वाइपर्स में क्रिकेट निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। 

मूडी 2021 में क्रिकेट निदेशक की भूमिका में हैदराबाद के खेमे में लौटे थे। हालांकि प्रमुख कोच ट्रेवर बेलिस के साथ एक निराशाजनक सीजन के बाद मूडी को यह पद सौंपा गया। 2013 से 2019 के बीच बतौर प्रमुख कोच अपने पहले कार्यकाल में मूडी ने हैदराबाद को पांच बार प्लेऑफ में पहुंचाया और 2016 में चैंपियन बनाया था। 

मूडी का दूसरा कार्यकाल भूलने योग्य था। इस दौरान हैदराबाद जीत के आधार पर आईपीएल में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम रही। 28 मैचों में टीम को केवल नौ जीत मिली। एक मैच टाई रहा जबकि 18 बार उसे हार का सामना करना पड़ा। 

आईपीएल 2022 में हैदराबाद छह जीत और आठ हार के साथ आठवें स्थान पर रही। हैदराबाद ने सीजन से पहले कप्तान केन विलियमसन और उमरान मलिक और अब्दुल समद की अनकैप्ड जोड़ी को रिटेन करने के बाद नीलामी में एक बढ़िया टीम का गठन किया था। 

सीजन के पहले हॉफ में विलियमसन टॉस पर भाग्यशाली रहे जिससे टीम ने लगातार पांच मैच जीते। हालांकि वह लगातार पांच हार के साथ अंक तालिका में तेजी के साथ नीचे खिसकते चली गई। विलियमसन के खराब फॉर्म और प्रमुख खिलाड़ी टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर की चोटों ने उन्हें परेशान किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Brian Lara , IPL , Sunrisers Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD